मप्र की होल्ड पर रखी गई पांच सीटों पर भी घोषित किए प्रत्याशी।
इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को दुबारा दिया गया टिकट।
इंदौर : बीजेपी ने लोकसभा प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। कुल 72 उम्मीदवारों की इस सूची में मप्र की उन 05 सीटों के प्रत्याशी भी शामिल हैं, जिन्हें होल्ड पर रखा गया था। इंदौर से सांसद शंकर लालवानी को दुबारा टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा उज्जैन एससी सीट से भी वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया को पुनः प्रत्याशी बनाया गया है। धार एसटी सीट से छत्तर सिंह दरबार के स्थान पर सावित्री ठाकुर को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकुल नाथ के सामने बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को चुनाव मैदान में उतारा है। बालाघाट से डॉ. श्रीमती भारती पारधी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
बता दें कि अब मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में ही कर दिया गया था। दोनों सूचियों को मिलाकर बीजेपी अभी तक कुल 267 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
Related Posts
June 1, 2021 मई माह में 16 बार बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम..!
इंदौर : दो दिनों की बढ़ोतरी में ही पेट्रोल 56 पैसे महंगा हो गया है। सोमवार को पेट्रोल […]
December 12, 2023 प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष बनाए गए अशोक सिंह
सात सदस्यों को भी समिति में किया गया मनोनीत।
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ […]
October 14, 2023 निवेश और निर्णय लेने की क्षमता में महिलाएं किसी से कमतर नहीं
आईएमए के वूमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव में वूमेन लीडर्स ने साझा किए अपने अनुभव।
महिलाओं को […]
April 1, 2022 पत्रकारिता के विशिष्ट स्वरूप को बचाने के लिए सम्पादक पद की पुनःस्थापना जरूरी- शर्मा
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के लोगो का विमोचन।
इंदौर : संपादक का ताकतवर, निर्णायक और […]
February 17, 2022 बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक में पुलिस ने सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर
इंदौर : कमिश्नरी लागू हो जाने के बाद इंदौर पुलिस शहर के आम नागरिक के साथ-साथ संस्थानों […]
April 4, 2023 महाराष्ट्र के 40 सदस्यीय दल ने इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का किया अवलोकन
महापौर से की सौजन्य भेट।
डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस, आईसीसीसी, देवगुराडिया […]
October 14, 2020 कार्तिक पूर्णिमा पर सोलह लाख दीपों से जगमगाएगा पितृ पर्वत
इंदौर : पितरेश्वर धाम पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक बुलाई […]