मप्र की होल्ड पर रखी गई पांच सीटों पर भी घोषित किए प्रत्याशी।
इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को दुबारा दिया गया टिकट।
इंदौर : बीजेपी ने लोकसभा प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। कुल 72 उम्मीदवारों की इस सूची में मप्र की उन 05 सीटों के प्रत्याशी भी शामिल हैं, जिन्हें होल्ड पर रखा गया था। इंदौर से सांसद शंकर लालवानी को दुबारा टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा उज्जैन एससी सीट से भी वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया को पुनः प्रत्याशी बनाया गया है। धार एसटी सीट से छत्तर सिंह दरबार के स्थान पर सावित्री ठाकुर को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकुल नाथ के सामने बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को चुनाव मैदान में उतारा है। बालाघाट से डॉ. श्रीमती भारती पारधी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
बता दें कि अब मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में ही कर दिया गया था। दोनों सूचियों को मिलाकर बीजेपी अभी तक कुल 267 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
Related Posts
October 3, 2022 स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में इंदौर जिले को वेस्ट जोन में मिला तीसरा स्थान
इंदौर : स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में इंदौर ज़िले को भी सफलता हासिल हुई है। स्वच्छ भारत […]
April 4, 2021 थम नहीं रहा कोरोना का कहर, फिर मिले सात सौ से अधिक संक्रमित, दो ने तोड़ा दम
इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद इंदौर में कोरोना […]
April 21, 2020 केंद्रीय दल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हालात का लिया जायजा इंदौर : भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर गठित केन्द्रीय दल सोमवार को इंदौर आया। इस […]
February 10, 2025 मंत्री सिलावट ने सवा आठ करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
नगर निगम के जोन 17 में किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और […]
March 2, 2020 देश के सबसे बड़े नगर भोज के लिए पितरेश्वर हनुमान की ओर से विजयवर्गीय ने नगर वासियों को दिया निमंत्रण इंदौर : पितृ पर्वत पर स्थापित पितरेश्वर हनुमान धाम के 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का […]
October 8, 2022 सोयामील के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए परिवहन खर्च की भरपाई करे सरकार
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सोया सम्मेलन के पहले दिन प्रतिनिधियों ने रखी मांग।
इंदौर : द […]
May 29, 2024 सुने मकानों को निशाना बनाने वाले बदमाश गिरफ्तार
31 लाख रुपए से अधिक का मशरूका बरामद।
इंदौर : सूने मकानों में नकबजनी की वारदातों को […]