बीजेपी ने निर्धारित मापदंडों का पालन कर कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं- शिवराज

  
Last Updated:  June 16, 2022 " 06:41 pm"

भोपाल : विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी, सबसे अलग पार्टी है। पार्टी विथ डिफरेंस के चलते स्थानीय निकाय के चुनावों में भी उम्मीदवार चयन के लिए बीजेपी ने कुछ गाइडलाइन तय की, कुछ मापदंड निर्धारित किए। मुझे गर्व और खुशी है निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को टिकट दिए। ये बात गुरुवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही। बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान 18 जून को इंदौर आकार बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे।

एक व्यक्ति, एक पद।

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में आगे कहा कि बीजेपी एकमात्र पार्टी है,, जिसमें तय किया कि विधायक, महापौर का चुनाव नहीं लड़ेंगे। विधायक को महापौर का टिकट देना आसान होता है लेकिन हमने तय किया महापौर का चुनाव विधायक नहीं लड़ेंगे।

कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसके पास कार्यकर्ताओं का अभाव है। या तो कार्यकर्ता नहीं है और अगर हैं भी तो उनकी इज्जत नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने कई जगह विधायक ही लड़ा दिए। यह भारतीय जनता पार्टी है, जिसने सभी मापदंडों का पालन करते हुए अपने बेहतर कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं।

प्रत्याशियों में सभी तरह के कार्यकर्ता।

सीएम शिवराज ने कहा कि बीजेपी के महापौर टिकट की सूची में सभी तरह के कार्यकर्ता हैं। डॉक्टर जितेंद्र जामदार प्रतिष्ठित चिकित्सक और समाज सेवी हैं। दूसरी तरफ मालती राय, सुमन शर्मा जैसी हमारी जमीन से जुड़ी हुई वर्षों से काम कर रही कार्यकर्ता इस सूची में हैं। योगेश ताम्रकार और माधुरी पटेल जैसे प्रतिष्ठित व्यवसायी भी है। पुष्पमित्र भार्गव जैसे श्रेष्ठ अधिवक्ता जिन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और प्रहलाद पटेल जैसे युवा जागृत समाज सेवी भी हैं। जाट समाज से किसान भी सूची में हैं। मीना जाटव हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रही हैं ।
संगीता तिवारी – समाजसेवी, और प्रमोद व्यास सामान्य कार्यकर्ता से संगठन के दायित्वों का निर्वाह करते हुए, महापौर के पद तक पहुंचे हैं। चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा समर्पित कार्यकर्ता हैं। ज्योति दीक्षित शिक्षिका और समाजसेवी हैं। अनंत ध्रुवे प्रशासनिक अधिकारी थे तो अमृता यादव उच्च शिक्षित समर्पित कार्यकर्ता हैं। मुकेश टटवाल और गीता अग्रवाल, वर्षों से पार्टी के काम में दिन-रात जुटे हुए हैं। यह केवल संगठन के काम नहीं, समाजसेवा के काम में भी जुटे रहे हैं। यह
समर्पित कार्यकर्ताओं की सुगठित टीम है। जो नगर निगमों के विकास का नया इतिहास रचेगी।

सीएम चौहान ने कहा कि आधुनिक शहर पुरातन की नींव पर, शहरों के जीवन-मूल्य परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए विकास और जनकल्याण का एक नया इतिहास हमारे प्रत्याशी रचेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूरी चयन समिति को बधाई देता हूँ। पूरी टीम ने मिलकर बेहतर कार्यकर्ताओं का चयन किया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *