इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मनरेगा समिति की राष्ट्रीय सदस्य अंजू माखीजा एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे के नेतृत्व में महिला मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल आईजी विवेक शर्मा से मिला। महिला मोर्चा ने आईजी को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक जीतू पटवारी और विदिशा के विधायक शशांक भार्गव पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।मोर्चा नेत्रियों का कहना था कि बेटियों व केन्द्रीय महिला मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दोनों कांग्रेसी विधायकों ने समूची नारी जाति को अपमानित किया है।
ज्ञापन के जरिए कहा गया कि कांग्रेस के नेता लगातार मातृशक्ति का अपमान कर रहे हैं। उनका ये कृत्य घोर निंदनीय है। कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से ही महिला विरोधी रही है।
बेटियों को बोझ मानती है कांग्रेस।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर पुत्र पैदा करने के चक्कर में 5 पुत्रियां पैदा करने का ट्वीट करके यह जता दिया कि कांग्रेस बेटियों को बोझ मानती है। यह सरेआम देश की बेटियों का अपमान है। इसी तरह कांग्रेस के विदिशा विधायक द्वारा भरी सभा में केंद्रीय महिला मंत्री के लिए आपत्तिजनक बातें कही गई। मातृशक्ति का अपमान करना कांग्रेस का शगल बन गया है।
आईजी विवेक शर्मा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को दिया।
Related Posts
March 2, 2021 पीपल्याहाना ब्रिज के नीचे बनेगा खेल एरिना।
इंदौर : IDA ने पीपल्याहाना अंतरराष्ट्रीय तरणताल खेल परिसर और नये ब्रिज के नीचे खेल […]
August 16, 2020 स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने पेश की देशभक्ति से सराबोर रचनाएं इंदौर : दिगम्बर जैन समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को 'एक शाम देश के नाम' बाल कवि […]
May 11, 2020 बायपास से गुजर रहे मजदूरों के लिए देवदूत बनीं क्रेडाई यूथ विंग इन्दौर : महाराष्ट्र और गुजरात से हजारों मजदूर पैदल ही यूपी और बिहार स्थित अपने घरों के […]
April 7, 2022 वरिष्ठ निगम अधिकारी से दुर्व्यवहार करने वाले सहायक यंत्री पर गिरी गाज, स्मार्ट सिटी से हटाया, सुविधाएं भी छीनी
इंदौर : सहायक यंत्री द्वारा वरिष्ठ अधिकारी से अभद्रता किए जाने पर उसे गौशाला भेजते हुए […]
May 10, 2021 पत्रकारों ने किया धरना- प्रदर्शन, गैर अधिमान्यता वाले पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स का दर्जा देने की मांग की
इंदौर : मप्र सरकार द्वारा केवल अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स का […]
January 7, 2019 शिवराज ने विधायकों के साथ मंत्रालय में गाया राष्ट्रगीत भोपाल: अपने ऐलान के अनुरूप पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को सचिवालय पहुंचकर वंदेमातरम […]
January 24, 2024 कृषि ड्रोन पायलट बनीं प्रदेश की 40 महिलाएं
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के स्टार्टअप के जरिए दी गई महिलाओं को ट्रेनिग।
कृषि ड्रोन […]