इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान बुधवार से सभी 85 वार्डो में प्रारंभ किया गया। 4 लाख से ज्यादा साधारण सदस्य बनाने के बाद शुरू किया गया सक्रिय सदस्य बनाने का ये अभियान 31 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपी नेमा और सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रभारी कल्याण देवांग ने बताया कि इस अभियान के तहत विधायक, वार्ड के पार्षद, वरिष्ठ भाजपा नेता और सक्रिय कार्यकर्ता बूथों पर जाकर सक्रिय सदस्यता की डायरी में सक्रिय सदस्यों की जानकारी भरकर सक्रिय सदस्य बना रहे है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 में विधायक रमेश मेंदोला, महामंत्री गणेश गोयल, चन्दूराव शिन्दे, सुजानसिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाकर सक्रिय सदस्य बनाये। एक डायरी में 20 सक्रिय सदस्यों की जानकारी भरी जा रही है। पहली डायरी शिवाजी मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने पूरी कर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा के समक्ष कार्यालय पर जमा कराई। 31 अगस्त तक सभी सक्रिय सदस्य बनाकर डायरियां कार्यालय में जमा की जायेगी।
Related Posts
July 10, 2023 सप्तक्रांति के माध्यम से बढ़ेगा प्रदेश की बहनाओँ का सम्मान और स्वाभिमान : मुख्यमंत्री चौहान
प्रदेश के इतिहास में अब 10 तारीख ऐतिहासिक।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब […]
July 12, 2021 मुहाडी कुंड में नहाने उतरे दो छात्र डूबे, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे..!
इंदौर : खुड़ैल थाना क्षेत्र के जंगल में बसे मुहाड़ी गांव से 500 मीटर दूर दो छात्र पानी […]
November 11, 2022 शनिवार से प्रारंभ होगी दो दिवसीय मेडिविजन राष्ट्रीय कांफ्रेंस
देशभर से लगभग 800 मेडिकल और डेंटल स्टूडेंट्स करेंगे कांफ्रेंस में शिरकत।
इंदौर : छठी […]
March 29, 2021 सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, घर में रहकर ही होली मनाने की अपील की
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दी हैं। […]
September 4, 2020 मप्र सरकार ने 5 माह का टैक्स किया माफ, प्रदेश भर में शुरू होगा बसों का संचालन भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता के हित में बस आपरेटर्स की टैक्स माफी की […]
August 8, 2023 9.34 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हरसिद्धि पानी की टंकी का लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे ने किया लोकार्पण।
गिनती […]
September 21, 2019 मंदसौर में बाढ़ पीड़ितों के साथ धरने पर बैठे पूर्व सीएम शिवराज मंदसौर : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मंदसौर- नीमच में डेरा जमाकर बाढ़ पीड़ितों का […]