बीजेपी, सीएए के समर्थन में जुटा रही समाज के हर वर्ग का समर्थन

  
Last Updated:  January 11, 2020 " 08:32 am"

इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पूरे शहर में लगातार बैठकें व संगोष्ठियां चल रही हैं जिसमें लोग स्वप्रेरणा से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सी.ए.ए का समर्थन कर रहे है।
शुक्रवार को लक्की वाण्डर्स खेल मैदान पर खिलाड़ियों व व्यायामशाला के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, कार्यक्रम समन्वयक कमल वाघेला, राजेन्द्र सातालकर, जे.पी. मूलचंदानी, गंगा पाण्डे, नारायण पटेल, देवकीनंदन तिवारी, पराग लोढ़े, लोकेन्द्रसिंह राठौर, राजेन्द्र कैलोनिया, गुडडा शुक्ला, विनोद खंडेलवाल, मनोज सोमवंशी ने बैठक की।
बैठक में कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बनने और देश में लागू होने के बाद कानून के समर्थन में हमें तिरंगा यात्रा निकालना पड़ रही है। इस कानून के कारण देश में किसी का भी अहित नहीं हो रहा हो फिर भी बेवजह विरोधी राजनैतिक दलों द्वारा भ्रम फैलाकर इस कानून के विरोध में माहौल बनाया जा रहा है, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है।
पाकिस्तान, बंगलादेश व अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न व शोषण कर या तो मार दिया गया या उन्हें देश छोड़ने के लिये विवश कर दिया गया। उन्हीं प्रताड़ित होकर आये अल्पसंख्यकों को नागरिकता कानून 1955 में संशोधन कर भारत की नागरिकता देने का काम किया जा रहा है।
संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने भी बैठक में अपने विचार रखे।
बैठक में मुकेशसिंह राजावत, राजेन्द्र सातालकर, नारायण पटेल, गंगा पाण्डे एवं खेल संस्था प्रमुखों ने भी अपने विचार रखे। उपस्थित खिलाड़ियों और अखाड़ों के पहलवानों ने इस कानून का समर्थन करते हुए 12 जनवरी को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का भरोसा दिया।
बैठक का संचालन जे.पी. मूलचंदानी ने किया एवं आभार राजेन्द्र सातालकर ने माना।

सिख, सिंधी व अन्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गुरुनानक कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के पास धर्मशाला में सिख, सिंधी एवं अन्य समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
इस दौरान सभी को सीएए के समर्थन में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया।
बैठक में अभिषेक बबलू शर्मा, हरप्रीतसिंह बख्शी, बलवंत चावला, विजय मालानी, महेश कुकरेजा, देवकीनंदन तिवारी, विनोद खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

चिकित्सा प्रकोष्ठ की सी.ए.ए के समर्थन में बैठक।

नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने के लिये भाजपा कार्यालय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक रखी गई। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. महेश गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक अपने क्लीनिक पर इलाज कराने आ रहे मरीजों को भी इस कानून की जानकारी देकर जागरूक करें।जब जनता जागरूक हो जायेगी तो स्वतः ही विरोधियों द्वारा इस कानून के खिलाफ चलाये जा रहे झूठ को नकार देगी।
हम सभी चिकित्सक अपने समर्थकों के साथ परिवार सहित 12 जनवरी को दशहरा मैदान में सी.ए.ए. के समर्थन में उपस्थित होकर देशहित में अपनी भूमिका अदा करें।
इस अवसर पर डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव, डॉ. बालाराम गुप्ता, डॉ. अविनाश पटवारी, डॉ. राजीव पाल, डॉ. आर.एन.मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *