इंदौर: 75 वर्षीय एक बुजुर्ग ने सोमवार को विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित C- 21 मॉल की दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त मनमोहन सोनी के रूप में हुई। वे पेशे से डॉक्टर थे।
मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. सोनी घर से बिना खाना खाए ड्राइवर के साथ निकले थे। C-21 मॉल पहुंचकर उन्होंने ड्राइवर को कार में ही छोड़ दिया और शॉपिंग की बात कहकर मॉल के अंदर चले गए। काफी देर तक मॉल में इधर – उधर घूमने के बाद उन्होंने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके पूर्व ड्राइवर के फोन लगाने पर उन्होंने जल्द बाहर आने की बात कही थी। लगभग तीन घंटे बीतने पर जब वह मॉल में देखने गया तो पता चला कि डॉ. सोनी मॉल की दूसरी मंजिल से कूद गए। उन्हें सिर में गहरी चोट आई है और एलआईजी चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है। इसपर ड्राइवर अस्पताल पहुंचा, इस बीच डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची विजय नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रीढ़ की बीमारी से थे परेशान।
बताया जाता है कि डॉ. मनमोहन सोनी रीढ़ की हड्डी में तकलीफ से परेशान थे। उनकी एमआरआई हो चुकी थी और इलाज के लिए वे मुंबई जाने वाले थे। आशंका जताई जा रही है कि रीढ़ की बीमारी से त्रस्त होकर ही उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। डॉ. सोनी की बेटी मुंबई में रहती है। सूचना मिलते ही वह इंदौर के लिए रवाना हो गई। बहरहाल, विजयनगर पुलिस डॉ. सोनी की खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
January 14, 2022 अब टीसी के अभाव में स्कूलों में प्रवेश से वंचित नहीं होंगे बच्चे
इंदौर : स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (टीसी) के बिना शाला में प्रवेश नहीं दिये जाने के संबंध […]
July 7, 2021 कश्मीर से धारा 370 हटाकर पीएम मोदी ने डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया
इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि शिक्षाविद्, चिंतक, भारतीय जनसंघ के […]
November 5, 2020 दिवाली पर अबाधित बिजली आपूर्ति के लिए एक सप्ताह में पूरे करें मेंटेनेंस कार्य- तोमर
इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली कुछ ही दिनों बाद आनेवाला है। रोशनी के इस पर्व पर […]
January 22, 2018 हरियाणाः यमुनानगर में 12वीं के छात्र ने लेडी प्रिंसिपल को मारी तीन गोलियां, मौत हरियाणा के यमुनानगर में आज स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले […]
March 5, 2022 हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं,उन्हें मिले समान अवसर,सम्मान समारोह में बोले वक्ता
इंदौर : हर दिन महिलाओं का है। उनका सम्मान बाहर ही नहीं घर में भी होना चाहिए।आज महिलाएं […]
August 4, 2023 दो दिवसीय नर्मदा परिक्रमा साहित्य सम्मेलन शनिवार से प्रारंभ होगा
मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति परिसर में होगा सम्मेलन।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती […]
February 9, 2025 किराए पर दी जाने वाली संपत्ति के निर्माण से संबंधित इनपुट टैक्स क्रेडिट अब नहीं मिलेगी
इंदौर : वित्त मंत्री द्वारा हाल ही में प्रस्तुत बजट में इनकम टैक्स के साथ जीएसटी एवं […]