देवास : इंदौर-भोपाल हाइवे स्थित देवास बायपास पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक डंपर ने डिवाइडर लांघते हुए लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ऑटो सवार मां और दो बेटे शामिल हैं। हादसे में डंपर के क्लीनर की भी मौत हो गई जबकि चालक मौके से भाग निकला।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच घटित हुई। डंपर शंकरगढ़ की तरफ से आ रहा था। ऑटो में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। वे भोपाल से ऑटो में सवार हुए थे। देवास बायपास पर बेकाबू डंपर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ गया और ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो और डंपर पलट गए। दुर्घटना में ऑटो सवार महिला, उसके दो बच्चे और डंपर के क्लीनर की मौत हो गई। महिला का पति और ऑटो ड्राइवर घायल हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। क्रेन बुलवाकर वाहनों को थाने भिजवाया गया। देवास पुलिस प्रकरण दर्ज कर डंपर चालक की तलाश कर रही है।
Related Posts
June 15, 2024 आईएमए की गीत, संगीत व नृत्य स्पर्धा में चिकित्सक पेश करेंगे अपनी प्रतिभा की बानगी
रविवार, 16 जून को लाभ मंडपम में होगा कार्यक्रम।
इंदौर : लगातार 7 वे वर्ष आय एम ए […]
December 2, 2019 अमित सोनी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, जीतू सोनी पर इनाम घोषित..! इंदौर : सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी के मालिक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी को दो दिनों तक […]
March 29, 2017 पचोर में लोकायुक्त का छापा राजगढ़- नगरपालिका पचोर में लोकायुक्त का छापा, राजगढ़ में शौचालय बनाये जाने पर ठेकेदार से […]
July 19, 2020 कोरोना का कहर जारी, 129 नए मरीज मिले..! इंदौर : कोरोना संक्रमण में आया उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा सौ […]
August 10, 2024 तुलसी नगर उद्यान के जीर्णोद्धार हेतु किया गया भूमिपूजन
कॉलोनी की सड़कों व ड्रेनेज लाइन का जीर्णोद्धार भी शीघ्र करवाने का पार्षद ने दिलाया […]
February 21, 2021 अन्तर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध पिस्टल व देशी कट्टे बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 सदस्यों को […]
October 17, 2020 देश के सबसे बड़े जयचन्द हैं दिग्विजय सिंह- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह को प्रदेश […]