नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को’कर्तव्य पथ’ पर असाधारण मिसाल पेश की। सुबह बेटे का फर्ज निभाते हुए उन्होंने गांधीनगर में मां हीरा बा की अर्थी को कंधा देते हुए उनका अंतिम संस्कार किया।उसके कुछ ही घंटे बाद राजधर्म निभाते हुए पहले से तय समय पर पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी। यह देश की सातवीं वंदे भारत ट्रेन है। सरकार की देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है।
नई वंदे भारत ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे, एयर कंडीशनर कोच और घूमने वाली कुर्सी है। यह ट्रेन अधिकतम 180 किमी की रफ्तार से चल सकती है। ट्रेन में जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो शौचालय हैं। इसे हाईटेक तकनीक से लैस किया गया है। इसमें सफर करने पर यात्रियों को थकान महसूस नहीं होगी।
Related Posts
February 25, 2022 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 5 हजार करोड़ से अधिक की 11 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उज्जैन : केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उज्जैन में […]
January 18, 2021 वेब सीरीज तांडव को लेकर मचा बवाल, बीजेपी ने मुम्बई पुलिस से की निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुंबई: तांडव वेब सीरीज जब से रिलीज हुई है, तभी से इस वेब सीरीज को ट्विटर व अन्य मीडिया […]
February 3, 2022 नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को लसुडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]
August 7, 2021 हरतरह के माफिया पर कसेगा शिकन्जा, मप्र सरकार ला रही गैंगस्टर विरोधी विधेयक
इंदौर : मप्र के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराधों […]
January 14, 2025 मां शाकंभरी देवी की तांडव आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
डिस्पोजल मुक्त परिसर में लिया जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प।
बायपास स्थित सम्पत पैलेस पर […]
April 19, 2025 एक मच्छर के काटने से बिगड़ गई बच्ची की हालत
MRSA नामक बैक्टिरियल इन्फेक्शन से हुई ग्रस्त।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का […]
June 5, 2023 थेलेसीमिया की रोकथाम के लिए शादी से पहले ब्लड टेस्ट अवश्य कराएं
थेलेसीमिया एंड चाइल्ड वेलफेयर ग्रुप के कार्यक्रम में वक्ताओं ने किया आह्वान।
विभिन्न […]