इंदौर : मप्र के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराधों से निपटने व उनकी रोकथाम के लिए मप्र गैंगस्टर विरोधी विधेयक लाया जा रहा है। अवैध शराब, खनिज माफिया, भूमाफिया, वन माफिया, जुआ और अवैध विस्फोटक रखने व परिवहन सहित हरतरह के संगठित अपराधों को इसके दायरे में रखा जाएगा।
2 से 10 वर्ष तक की सजा का होगा प्रावधान।
गृहमंत्री मिश्रा ने बताया गैंगस्टर विरोधी विधेयक में 2 से 10 वर्ष तक की सजा और 25 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान होगा। गैंगस्टर्स के सहयोगियों को भी इस विधेयक के तहत 3 से 10 साल की सजा होगी।
लोकसेवकों पर हमला करना पड़ेगा महंगा।
गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि माफिया द्वारा लोकसेवकों पर हमला करने की दशा में सजा 5 से 10 वर्ष और जुर्माना 30 हजार रुपए होगा।
संपत्ति होगी राजसात, विशेष कोर्ट में चलेगा केस।
इस विधेयक के तहत संगठित अपराधों में लिप्त व्यक्ति की संपत्ति राजसात किए जाने का भी प्रावधान है। ऐसे अपराधों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय भी बनाए जाएंगे, जहां परिस्थिति नुसार एक्चुअल या वर्चुअल दोनों तरह से सुनवाई हो सकेगी। आरोपी के फरार होने की दशा में भी सुनवाई चलती रहेगी।
गवाहों को मिलेगा पूरा संरक्षण।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराधों के मामलों में गवाही बन्द कमरे में न्यायाधीश के समक्ष होगी। गवाहों को पूरी सुरक्षा भी दी जाएगी ताकि उन्हें कोई डरा- धमका न सकें।
Related Posts
September 9, 2021 झांकियां निर्माण के विधायक विजयवर्गीय के प्रस्ताव पर नहीं बन पाई सहमति
इंदौर : गणेश चतुर्थी , गणेश विसर्जन सहित विभिन्न त्योहारों को लेकर बुधवार को शांति […]
March 6, 2023 निशा जोशी योग अकादमी का दीक्षांत समारोह संपन्न
विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली 15 महिलाओं को किया गया सम्मान।
आर्थिक […]
October 25, 2023 चुनाव में जीत हासिल करने के लिए युद्ध स्तर पर करें कार्य : राजानी
देवास विधानसभा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न।
देवास : मप्र कांग्रेस अध्यक्ष […]
November 17, 2022 प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की सीएम चौहान ने की समीक्षा
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रवासी भारतीय दिवस का इंदौर में […]
February 8, 2021 ‘साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ’ की थीम पर होगी सायक्लोथान, 2 हजार प्रतिभागी ही कर पाएंगे शिरकत
इंदौर : 'साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ' की थीम पर सायक्लोथान- 2021 का आयोजन 14 फरवरी को किया […]
July 16, 2023 जी – 20 समिट को लेकर जागरूकता लाने हेतु निकाली गई बाइकर्स रैली
125 बाइकर्स ने की रैली में शिरकत।
इंदौर : इंदौर में 19 जुलाई से प्रारंभ होने वाली […]
April 7, 2021 हजारों के बिजली के बिल और वसूली में की जा रही सख्ती का कांग्रेस ने किया विरोध, जोन दफ्तरों पर सौंपे ज्ञापन
इंदौर : शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने […]