पंडित भीमसेन जोशी जन्मशताब्दी समापन समारोह की ‘पूर्णाहुति’ आज से

  
Last Updated:  February 4, 2023 " 03:42 pm"

इन्दौर : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, सानंद न्यास इंदौर, संगीताचार्य काणेबुवा प्रतिष्ठान, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी जन्मशताब्दी समापन समारोह ‘पूर्णाहुती’ का आगाज शनिवार 4 फरवरी को खंडवा रोड स्थित यूसीसी सभागृह में होने जा रहा है। शनिवार 4 फरवरी को शाम 6.30 बजे और रविवार 5 फरवरी को प्रातः 10 बजे एवं शाम 6.30 बजे संगीत सभाएं होंगी।

सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद सचिव जयंत भिसे, ने बताया की भारतरत्न पं. भीमसेन जोशी की जन्मशताब्दी का समापन इंदौर में होना सानदं ही नहीं वरन् प्रदेश व इंदौर के लिए गौरव की बात है।

ये कलाकार करेंगे शिरकत।

श्री कुटुम्बले और भिसे ने बताया कि समारोह में देश के शीर्ष गायक-वादक शिरकत करेंगे। दि. 4 फरवरी शनिवार को शाम साढ़े छह बजे से अभिजीत सुखदाणे, ग्वालियर (धृपद) रतीश तागडे, मुंबई (वायलिन) पं. जयतीर्थ मेवुंडी, हुबळी, कर्नाटक (गायन) की प्रस्तुतियां होंगी।

दि. 5 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे अनुजा झोकरकर, पुणे (गायन) आरती ठाकूर- कुंडलकर, पुणे (गायन) और पं. नयन घोष, मुंबई (सितार) अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी दिन शाम 6.30 बजे पं. रूपक कुलकर्णी, मुंबई (बांसुरी) और पं. उल्हास कशाळकर, पुणे के गायन के साथ समारोह का समापन होगा। संगतकार होंगे तबला -प्रशांत पांडव, ईशान घोष और संगीता अग्रिहोत्री, संवादिनी-सुयोग कुंडलकर, पखवाज-चित्रांगना आगले।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन मंगला खाडिलकर, मुंबई करेंगी।
कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिये निःशुल्क एवं खुला है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *