इंदौर : राजेन्द्र नगर पुलिस ने प्याज व्यापारी को लाखों रुपए का चूना लगाकर 4 साल से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को यूपी से पकड़कर लाया गया।
ये था मामला।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर पर फरियादी ईश्वरलाल पिता भंवरलाल नि. शिव पार्वती नगर पालदा ने सूचना दी थी कि उसके व्दारा इन्दौर की चोइथराम मण्डी से एक गाडी प्याज मुरैना के पास पोरसा के लिए मुम्बई से लखनऊ जाने वाली गाडी में भर कर भेजी थी, जो बताए स्थान पर नही पहुँचीहै। फरियादी की शिकायत पर थाना राजेन्द्र नगर में अपराध धारा 406, 407 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
घटना दिनांक से ही प्याज लेकर जाने वाले सभी आरोपी फरार चल रहे थे । जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल बदल कर पुलिस को चकमा दे रहे थे।पुलिस टीम द्वारा सायबर तकनीक व मुखबिर तंत्र की मदद से
आरोपियों को अंततः झाँसी (उत्तर प्रदेश )के पास से धर – दबोचा। आरोपियों से फरियादी व्दारा मुरैना भेजे गये प्याज की हैरा-फेरी के माल का लगभग 1 लाख रुपया भी बरामद कर लिया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम 01. मंगल उर्फ बंटी रायकवार, 02.संतोष उर्फ जनक सिह परिहार और 03. कप्तान सिह होना बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
May 28, 2024 दिल्ली के बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार
सेंटर में भीषण आग लगने से 07 बच्चों की हुई थी मौत, 05 बच्चों का चल रहा है इलाज।
नई […]
June 1, 2022 मप्र में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान
भोपाल : मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव का भी ऐलान कर दिया […]
November 10, 2020 खराब फील्डिंग सनराइजर्स को पड़ी महंगी, फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
🎾 नरेंद्र भाले 🎾
गलती से मिस्टेक तो एक समय समझी भी जा सकती है लेकिन पेट भर कर […]
January 3, 2024 फांसी की लाइव रिपोर्टिंग पर बनीं शॉर्ट फिल्म का आईकेएसएसएफ में होगा प्रदर्शन
वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा द्वारा 27 वर्ष पूर्व की गई फांसी की लाइव रिपोर्टिंग पर बनाई […]
March 7, 2023 धुलेंडी और रंगपंचमी पर बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने घोषित किया शुष्क दिवस।
इंदौर : इंदौर जिले में होली […]
October 3, 2020 बलाई समाज के वोटों में सेंध लगाने के लिए सांवेर से विक्रम गेहलोत को दिया टिकट
*प्रदीप जोशी*
इंदौर : विधानसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी भी खुल कर मैदान में आ […]
March 7, 2020 इंदौर प्रेस क्लब के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए रविवार को होगा मतदान इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार 08 मार्च 2020 को संपन्न होंगे। […]