रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लगाया गया प्रतिबंध।
उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल पर रील बनाकर फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भस्म आरती के दौरान मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी है।
महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक व एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि भस्म आरती में श्रद्धालुओं के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आरती में जाने के पहले श्रद्धालुओं को बाहर ही चेकिंग पॉइंट पर मोबाइल जमा कराना होगा। यह प्रतिबंध गुरुवार से ही लागू हो गया है।
बता दें कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करते हैं।
महाकाल मंदिर समिति के सुरक्षा ओएसडी जयंत राठौर ने बताया कि श्रद्धालु अनुमति चेक कराने के बाद सुरक्षा गार्ड या मंदिर समिति के कर्मचारियों को चेकिंग पाइंट पर अपना मोबाइल जमा कराएंगे। भस्म आरती संपन्न होने के बाद संबंधित श्रद्धालुओं का मोबाइल वापस लौटा दिया जाएगा।
Related Posts
September 1, 2020 कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नहीं होगा तर्पण महोत्सव इंदौर : 2 सितंबर से प्रारंभ होने वाला 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष भी कोरोना महामारी की भेंट […]
May 5, 2022 सायबर अपराधों से बचाव को लेकर इंदौर पुलिस के जागरूकता अभियान को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
इंदौर : इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता में साइबर फ्रॉड एवं अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे […]
June 16, 2022 चुनाव है तो पोता बनकर आ गए, तब कहां थे जब मेरे बाबूजी बीमार थे..
भाजपा प्रत्याशी की बयानबाजी पर संजय शुक्ला का पलटवार।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के […]
November 8, 2022 आई के सोसायटी के लीज निरस्तीकरण की अनुशंसा का विरोध शुरू
सामाजिक कार्यकर्ता मंजूर बेग ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की सरकार से की […]
July 2, 2022 किसी के भी ठेले नहीं तोड़े जाएंगे, हॉकर्स जोन के लिए चिन्हित करेंगे जगह – भार्गव
हम आपके सुख दुख के साथी है-रमेश मेंदोला।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 में भाजपा […]
December 11, 2024 शकर व्यापारियों से एडवांस पेमेंट लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : शहर के कई शक्कर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को क्राइम […]
July 6, 2024 प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा आतंकी खंडवा से गिरफ्तार
आतंकी के कब्जे से जेहादी साहित्य, पिस्टल, जिंदा कारतूस व सिमी के सदस्यता फॉर्म किए गए […]