इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब,मप्र द्वारा लसूड़िया परमार स्थित साईं धाम मंदिर में 111 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अतिथि अजीत भगत, वरिष्ठ पत्रकार मदन भगत, पूर्व पार्षद कृष्णा सोलंकी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मीना त्रिवेदी थे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण करने वाले कमल पटेल एवं राहुल पटेल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम साईं बाबा की आरती से प्रारंभ हुआ।कुछ सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुतियां भी दीं।
विभिन्न प्रजाति के रोपे गए पौधे।
सभी साथियों ने मंदिर परिसर में 111 फलदार, छायादार और सुगन्धित फूलों वाले पौधों का रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता मीना त्रिवेदी एवं पूर्व पार्षद कृष्णा सोलंकी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण व प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने हेतु निरंतर पौधारोपण व उनकी देखभाल की शपथ भी दिलाई। इसके बाद सभी ने प्रसादी के रूप में मालवी भोज का आनंद लिया।
कार्यक्रम में अतिथि स्वागत डॉ. आर. के. जैन, स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, सोनाली यादव, मीना राणा शाह, सत्यजीत शिवणेकर, सुदेश गुप्ता, दीपक माहेश्वरी, मोहन वर्मा, नितिन गुप्ता, संगीता शिवणेकर और सुनीता जोरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर. के. जैन ने किया। आभार प्रवीण धनोतिया ने माना।
Related Posts
August 18, 2023 सवारी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात करने वाला ऑटो चालक और उसका साथी गिरफ्तार
चंद्रभागा हनुमान मंदिर के पास सवारी से लूट लिए थे 40 हजार 500 रुपए।
आरोपियों से लूटे […]
November 4, 2022 लोगों को ब्लैकमेल करने वाली सेक्सटोर्शन गैंग का पर्दाफाश, पकड़े गए चार आरोपी
राजस्थान के भरतपुर से संचालित कर रहे थे गैंग।
न्यूड वीडियो कॉलिंग गैंग की […]
April 23, 2021 उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने पत्रकार कल्याण कोष में दिया ढाई लाख का अंशदान
इंदौर : अग्रवाल कोल कॉरपोरेशन के एमडी समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने इंदौर प्रेस क्लब के […]
January 22, 2025 पत्रकार महेंद्र बापना के परिवार को 75 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा
अदालत ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को दिया आदेश।
छह वर्ष पूर्व दुर्घटना में […]
January 17, 2022 महिलाओं के फोटो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाला फरार आरोपी, 24 घंटे में क्राइम ब्रांच इंदौर गिरफ्त में आ […]
March 23, 2023 शिवराज के शासनकाल में हजारों बेरोजगार युवाओं ने निराश होकर की खुदकुशी
युवाओं को रोजगार देने में असफल रही शिवराज सरकार।
बेरोजगार युवाओं को लूट रही सरकार, […]
March 4, 2021 निकाय चुनाव को लेकर 6 मार्च को जिला कलेक्टर्स के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त
भोपाल : प्रदेश में 407 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 3 मार्च को जारी […]