मुम्बई : अमिताभ बच्चन ने 77 साल की उम्र में अनुकरणीय पहल करते हुए अंगदान करने का संकल्प लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है, उनके कोट पर हरे रंग का रिबन लगा है, जो कि अंगदान के संकल्प का प्रतीक है।
बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं…इसकी पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का रिबन लगाया है।”
रोजाना 15 घंटे काम कर रहे
अमिताभ ने बुधवार सुबह एक दूसरे ट्वीट में बताया कि वे पेंगोलिन मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं और रोजाना 15 घंटे काम कर रहे हैं। अमिताभ इन दिनों केबीसी के नए सीजन में नजर आ रहे हैं।
77 की उम्र में कोरोना के दौर में भी हैं बेहद सक्रिय।
अमिताभ भले ही 77 साल हो गए हों, लेकिन इस उम्र और कोरोना दौर के बावजूद वे बेहद सक्रिय हैं। 13 सितंबर को लिखे अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा था, “काम के लिए सबसे अच्छे दिन वे होते हैं, जब बाकी सब आराम कर रहे होते हैं। रविवार- 4 फिल्में, 3 शॉर्ट फिल्में, 6 क्रोमा शूट, स्टिल के 2 सेट। जी हां।”
सोशल मीडिया पर मिली सराहना।
अमिताभ के अंगदान के फैसले के बारे में जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने अपना सर्टिफिकेट शेयर करते हुए बताया कि वे भी अंगदान का संकल्प ले चुके हैं।
Related Posts
July 7, 2021 कश्मीर से धारा 370 हटाकर पीएम मोदी ने डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया
इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि शिक्षाविद्, चिंतक, भारतीय जनसंघ के […]
November 30, 2021 जनजातीय समाज के मसीहा थे टंट्या मामा- राजेश सोनकर
इंदौर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में टंट्या मामा के योगदान को भुलाया नहीं […]
August 16, 2023 15 दिन में नियमितीकरण नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे तुलसी नगर के रहवासी
नियमितीकरण में हो रहे विलंब से व्यथित तुलसी नगर के रहवासियों ने लिया अनशन, उपवास का […]
December 2, 2023 विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई जागरूकता रैली
इंदौर : विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विशाल जन जागरूकता रैली एम.वाय. अस्पताल परिसर से […]
June 5, 2021 रेलवे स्टेशन परिसर में रोपे गए एक सौ पौधे
इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह- जगह पौधारोपण कर्यक्रम आयोजित किए गए। पश्चिम रेलवे […]
March 22, 2017 अयोध्या विवाद आपस में सुलझाएं, जरूरत पड़ी तो करेंगे मध्यस्थता: SC नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या […]
April 10, 2023 जुआ खेलते हुए पकड़े गए 07 आरोपी, हजारों रूपए नकद व ताश पत्ते बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वाले 07 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़े गए। आरोपियों […]