इंदौर : कोरोना ने कांग्रेस के एक विधायक की जान ले ली। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 54 वर्षीय विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। दांगी के जाने से कांग्रेस में शोक की लहर है।
ग़ौरतलब है कि प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।विधानसभा के 203 सदस्यों में से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश के 10 मंत्री और 28 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
कांग्रेस का एक और विधायक हुआ कम।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कई विधायकों के पार्टी छोड़ देने से सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस को विधायक दांगी के निधन बड़ा झटका लगा है। उसका एक और विधायक कम हो गया है।
विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से मध्य प्रदेश में एक और सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में अब मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर नहीं 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे ।
Related Posts
July 18, 2017 ITC के शेयरों में कुछ ही घंटों में निवेशकों के डूबे 45,000 करोड़ रुपये, LIC को बड़ा झटका मुम्बई. ITC के शेयरों में मंगलवार को आई तेज गिरावट का सबसे ज्यादा नुकसान इसके सबसे बड़े […]
March 12, 2024 पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे पर जीएसटी का शिकंजा
ग्वालियर स्थित अंशुमन मिश्रा के रिसोर्ट पर जीएसटी की टीम ने की छापामार कार्रवाई।
ढाई […]
November 11, 2023 हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिले प्रेस्टीज समूह के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन
प्रेस्टीज समूह के बारे में मुख्यमंत्री खट्टर को दी जानकारी।
अपनी लिखी दो पुस्तकें भी […]
July 17, 2022 इंदौर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र को निर्णायक बढ़त
विजयवर्गीय - मेंदोला समर्थक चंदू शिंदे वार्ड 22 से चुनाव हारे।
इंदौर : नगरीय निकाय […]
November 29, 2019 उम्र के बंधन से बीजेपी में बढ़ रहा असन्तोष इंदौर : (कीर्ति राणा) भाजपा संगठन चुनाव में उम्र का बंधन पार्टी में असंतोष का कारण बन […]
October 28, 2021 दतिया में खेल- खेल में मोबाइल की बैटरी फटने से तीन बच्चे घायल
भोपाल : मप्र के दतिया में खेल- खेल में मोबाइल की बैटरी फट गयी इसमें तीन बच्चे घायल हो […]
September 29, 2024 घी की फैक्ट्री पर मारा गया छापा, लाखों रुपए कीमत का नकली घी जब्त
इंदौर : खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5 हजार लीटर से अधिक नकली घी (पाम […]