प्रेस्टीज समूह के बारे में मुख्यमंत्री खट्टर को दी जानकारी।
अपनी लिखी दो पुस्तकें भी मुख्यमंत्री खट्टर को भेंट की।
इंदौर : प्रेस्टीज समूह के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने हरियाणा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की। गुरुग्राम में हुई इस मुलाकात के दौरान पीईएफ के डायरेक्टर जितेंद्र रत्नपारखी भी मौजूद थे।
अपनी लिखी पुस्तकें मुख्यमंत्री को भेंट की।
डॉ. डेविश जैन ने मुख्यमंत्री खट्टर को प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और प्रेस्टीज एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उद्योग और शैक्षिक परिदृश्य को लेकर अपने विजन से भी हरियाणा के मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रेस्टीज समूह की औद्योगिक और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रसन्नता जताई और हरियाणा में भी प्रेस्टीज समूह को निवेश के लिए आमंत्रित किया। डॉ. डेविश जैन ने अपनी लिखी दो पुस्तकें गोल्डन इनसाइट एंटरप्राइजिंग नॉलेज और एंटरप्राइजिंग लाइफ भी मुख्यमंत्री खट्टर को भेंट की।
बता दें कि प्रेस्टीज समूह इंदौर का प्रतिष्ठित औद्योगिक और शैक्षणिक समूह है जिसके तहत औद्योगिक इकाइयां व स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक विभिन्न शिक्षण संस्थान संचालित किए जाते हैं। डॉ.डेविश जैन के कुशल नेतृत्व में प्रेस्टीज समूह लगातार सफलता के नए सोपान तय कर रहा है।
Related Posts
May 31, 2021 खुद को प्रधानमंत्री समझने लगी हैं ममता बनर्जी- विजयवर्गीय
भोपाल : सोमवार को बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा […]
May 8, 2021 हालात में होने लगा है सुधार, बेड, ऑक्सीजन व इंजेक्शन की उपलब्धता बढ़ी, कम हो रहे संक्रमित मामले
इंदौर : शहर में हालात अब सुधरने लगे हैं। बेड, ऑक्सीजन और इंजेक्शन को लेकर वो मारामारी […]
August 22, 2022 शहर के पश्चिम क्षेत्र में होगी गणेशोत्सव की अनूठी रंगत
सुगम संगीत, भजन, अभंग, बच्चों के खेलकूद, वादन की जुगलबंदी, व्याख्यान और हास्य कवि […]
December 19, 2020 श्रम न्यायालय के अस्तित्व को समाप्त करने के प्रयासों का अभिभाषकों ने किया विरोध
इंदौर : मप्र श्रम एवं औद्योगिक न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गिरीश पटवर्धन और अन्य […]
November 8, 2021 रतलाम के सैलाना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पानी की मोटर से बंधे कुए में पाए गए शव
रतलाम : सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरूंडा में पिता- पुत्रों की कुएं में फेंक कर […]
April 22, 2024 विश्व पृथ्वी दिवस पर वेद मंत्रों का किया गया पाठ, कुदरत के संरक्षण का लिया गया संकल्प
घर घर में की गई पूजा और हवन ।
इंदौर : संस्था "आनन्द गोष्ठी" के संरक्षक गोविन्द मालू […]
May 5, 2017 शिवपाल ने बनाई नई पार्टी,मुलायम बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा में लंबे समय से जारी घमासान के बीच आखिरकार शिवपाल यादव ने आज नई पार्टी बनाने का ऐलान […]