इंदौर : ब्रांडेड कम्पनी RR केबल के बिजली के वायरो के नकली बंडल बेचने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से लगभग 6 हजार मीटर RR केबल कम्पनी के बंडल एंव घटना में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 1,50,000/ रुपये का मश्रुका जब्त किया गया। आरोपी लंबे समय से इन्दौर के बाजारो में उक्त नकली वायरो की बिक्री कर रहा था ।
क्राइम ब्रांच को RR केबल कम्पनी के अधिकृत प्राधिकारी से सूचना प्राप्त हुई की सियांगज में आलोक जैन नाम का व्यक्ति उक्त कम्पनी के हू ब हू नकली वायरो के बंडल विक्रय कर रहा है। आरोपी शातिर होकर अपनी दूकान से माल न देकर अपने दूकान पर काम करने वाले नोकर के जरिए रास्ते में कही पर भी डिलिवरी देता है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए नेहरु पार्क के सामने से आरोपी की दूकान पर काम करने वाले अजय मालवीय नि. जगन्नाथ नगर इन्दौर को एक बिना नम्बर की एक्टिवा के साथ पकड़ा। उससे RR कम्पनी के नकली इलेक्ट्रिक वायर जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई, जब्त किए। आरोपी से पूछताछ में उसने उक्त बंडल आलोक जैन द्वारा देना बताया जिस पर प्रकरण में आलोक जैन को भी आरोपी बनाया गया। आरोपी आलोक जैन को पकडा जाकर प्रकरण मे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
Related Posts
November 5, 2022 सोशल मीडिया पर चाकू लहराना पड़ा महंगा, कलेक्टर ने लगाई रासुका
चाकू के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अपराधी जाबिर रासुका में […]
July 12, 2021 अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला है शिरिषा
नई दिल्ली : भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री शिरिषा बांदला का सितारों के भी परे जाने का […]
December 9, 2018 लोकप्रिय नेता होने से मुझपर किया गया हमला- आठवले मुम्बई: मेरी बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग मुझसे नाराज हो सकते हैं। संभवतः इसी कारण […]
August 9, 2021 मप्र व इंदौर में नियंत्रण में है कोरोना संक्रमण, केवल 2 नए मामले आए सामने
इंदौर : केरल सहित देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राहत […]
January 12, 2021 केंद्र ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के खरीदे एक करोड़ से अधिक डोज, विभिन्न राज्यों को वैक्सीन भेजने की प्रक्रिया हुई शुरू
नई दिल्ली : देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। सीरम […]
June 6, 2020 कोरोना सैम्पलों की टेस्टिंग क्षमता पर उठ रहे सवाल.. 4 दिनों में 21 सौ से ज्यादा सैम्पल हुए पेंडिंग..? इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले तो इंदौर में अब कम होते जा रहे हैं पर जितने सैम्पल लिए […]
December 30, 2023 हिंदी पत्रकारिता के अंतरराष्ट्रीय नायक थे डॉ. वेदप्रताप वैदिक : प्रो. द्विवेदी
मातृभाषा उन्नयन संस्थान व इंदौर प्रेस क्लब ने किया वेदप्रताप वैदिक जयंती पर व्याख्यान […]