एक लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ(ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले आरोपी को बंदी बनाया है। आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 01 लाख रुपए) जब्त की गई है।
मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर थाना चंदन नगर क्षेत्र के स्कीम नं 71 ,एचपी गैस गोडाउन के पास में पकड़े गए इस आरोपी का नाम इमरान अंसारी निवासी पार्क कॉलोनी चंदन नगर इंदौर होना बताया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना चंदन नगर इन्दौर पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Facebook Comments









