इंदौर : मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर, दोपहिया वाहन और मोबाइल जब्त किया गया है।
क्राईम ब्रांच को सूचना मिली थी कि थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में भण्डारी ब्रिज के पास एक व्यक्ति दो पहिया वाहन पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए घूम रहा है।
सूचना पर क्राइम ब्रांच ने थाना परदेशीपुरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भण्डारी ब्रिज के पास से विमल उर्फ पप्पू पिता लक्ष्मी नारायण बैरागी निवासी 93, गुलाब बाग कॉलोनी देवास नाका, लसूड़िया इन्दौर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। उसके कब्जे से एक दोपहिया वाहन क्रमांक MP 42 MK 9658 और एक Mi कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना परदेशीपुरा में अपराध क्रमांक 35/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार मादक पदार्थ की सप्लाई कर चुका है। देवास नाका के आसपास ही नशे के आदि लोगों को पुड़िया बनाकर बेचता था।
आरोपी द्वारा जावरा रतलाम से मादक पदार्थ लाना ज्ञात हुआ है। वह किन किन लोगों को ब्राउन शुगर सप्लाय करता था? इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
December 14, 2024 अहंकार मनुष्य को पतन के मार्ग पर ले जाता है : स्वामी रामदयाल महाराज
गीता भवन में चल रहे 67वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का हुआ समापन।
जगदगुरू स्वामी […]
December 21, 2024 एम आर -12 पर उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर
185 करोड़ रूपये की लागत से बन रही है एमआर-12 सड़क।
इस सड़क से इंदौर शहर का ट्रैफिक […]
February 6, 2019 दाल मिलों के लिए उपयोगी अत्याधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी 8 फरवरी से इंदौर: ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के बैनर तले तीन दिनी प्रदर्शनी का आयोजन 8 से 10 फरवरी […]
February 5, 2023 प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और विकास कार्यों की बानगी जनता तक पहुंचाएगी बीजेपी
5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा के जरिए विधानसभा, वार्ड, कॉलोनी, मोहल्ला और बस्तियों में […]
October 29, 2020 कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर जारी, ढाई फीसदी के नीचे पहुंचा ग्रोथ रेट…!
इंदौर : शिखर पर पहुंचती सियासी सरगर्मी के बीच कोरोना संक्रमण के मोर्चे से लगातार राहत […]
February 4, 2024 दोपहिया वाहन चुराने वाला आरोपी साथी सहित पकड़ाया
एक नाबालिग को भी लिया हिरासत में।
आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल जब्त।
इंदौर […]
December 23, 2020 निजी एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री को आया अटैक, विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग
इंदौर : बंगलुरू से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक यात्री को दिल का […]