बढ़ती महंगाई और बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया धरना- प्रदर्शन

  
Last Updated:  September 4, 2021 " 01:39 am"

इंदौर : महिला कांग्रेस ने बढ़ती महँगाई और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को माँ अहिल्या की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
इस दौरान भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना मां अहिल्या से की गई। अहिल्या प्रतिमा के समक्ष महिला कांग्रेस ने लकड़ी से चूल्हा जला कर गैस मूल्यवृद्धि का विरोध किया।
धरना – प्रदर्शन का नेतृत्व महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव ने किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल,अनिल यादव,रमेश यादव उस्ताद,अफसर पटेल अमित चौरसिया, महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी रीना ठाकुर,महिला कांग्रेस लीगल सेल की विनीता पाठक,अर्चना राठौर, शशि हाड़ा, अर्चना जीनवाल, श्वेता मोहनिया, प्रतिमा अंचन कुसुमलता, सुनीता सक्सेना, राखी दुबे, सुषमा यादव, सुषमा पाठक, सोनिला मिमरोट, किरण वेद किरण जिरेती, साधना भंडारी जीनीरू शर्मा सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित थी।
उपस्थित महिलाओं ने हाथों में केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *