इंदौर : नंदानगर रोड नम्बर एक पर चल रहे संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ में रुक्मिणी विवाह प्रसंग आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। कृष्ण व रुक्मिणी ने जैसे ही एक- दूसरे के गले में वरमाला डाली, समूचा पांडाल हर्षध्वनि और प्रभु के जयघोष से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर अपने विचार रखते हुए पंडित नारायण शास्त्री ने कहा कि भारत भूमि सामाजिक मर्यादाओं के दायरे में रहकर ही फलफूल रही है। विवाह हमारी संस्कृति का श्रेष्ठतम अलंकरण है। भगवान कृष्ण और रुक्मिणी का विवाह नारी शक्ति के प्रति मंगल भाव का सूचक है। विवाह एक अटूट बन्धन है जो मर्यादा और धर्म- संस्कृति का प्रतीक है।
प्रारम्भ में सचिन, भरत कुशवाह, ललिता राठौड़, अर्चना पांडे, कामिनी पाटिल, प्रियंका, रचना कुशवाह आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया। शाम को आरती में विधायक आकाश विजयवर्गीय, पार्षद चंदू शिंदे, विजय मित्तल सहित अनेक विशिष्टजनों ने भाग लिया।
Related Posts
December 25, 2018 मोहम्मद रफी पर फ़िल्म बनाएंगे बेटे शाहिद इंदौर: फ़िल्म इंडस्ट्री में कई गायक कलाकार आये और बड़ा मुकाम बनाया लेकिन जो मुकाम मुकेश, […]
February 17, 2017 12 घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद,मासूम निकला सुरक्षित सिंगरौली-जिला मुख्यालय से महज 30 किमी दूर माडा थानान्तर्गत गत दिवस दोपहर करीब 4 बजे 1 […]
August 6, 2023 श्रीराम मंदिर,राजेंद्र नगर में 51 फीट ऊंचे स्तंभ पर फहराई भगवा धर्म ध्वजा
इंदौर : मंगल वाद्यध्वनि, शिव गर्जना की भव्य प्रस्तुति, महिलाओं द्वारा पारंपरिक मराठी […]
September 2, 2020 सांवेर में रैली करने पर 34 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर इंदौर : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मध्यप्रदेश में सात दिनों के लिए राजकीय […]
January 21, 2023 सानंद के मंच पर दी जाएगी अलौकिक सांगीतिक कार्यक्रम अद्वैता की प्रस्तुति
इंदौर: सानंद न्यास के फुलोरा उपक्रम के तहत मुंबई की संस्था पंचम निषाद के सहयोग से […]
April 7, 2022 कोरोना व कांग्रेस दोनों अस्ताचल की ओर, 2023 में दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार- मिश्रा
कोरोना और कांग्रेस दोनों अस्ताचल की ओर है। सन्यास की उम्र में कमलनाथ सेहरा बांधने चले […]
January 22, 2023 इंदौर के मास्टर प्लान में दीर्घकालीन जरूरतों का रखा जाए ध्यान
इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया के सम्मेलन में बोली पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा […]