पक्षी तीर्थ योजना के तहत पक्षियों के लिए होगा 52 फ़ीट ऊंचे घरौंदे का निर्माण

  
Last Updated:  October 22, 2021 " 09:49 pm"

इंदौर : पक्षियों के संरक्षण के लिए शहर में पहली बार लागू की जा रही पक्षी तीर्थ योजना का शुभारंभ रविवार 24 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में पहले घरौंदे के लिए भूमिपूजन के साथ होगा। गुजरात के श्रीराम कबूतर घर ट्रस्ट के 20 शिल्पकारों द्वारा एक माह में इस घरौंदे का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसकी कुल ऊंचाई 52 फीट होगी। 12 फीट ऊंचा पेडस्टल भी बनाया जाएगा। यह पांच या सात मंजिला होगा। शहर में यह पहला पक्षी तीर्थ होगा। यहां एक समय में एक हजार पक्षी परिवार अर्थात ढाई हजार पक्षी सुरक्षित और अनुकुल वातावरण में अपने प्राकृतिक स्वरूप में रह सकेंगे।

पक्षी तीर्थ एवं पर्यावरण प्रेमी संगठन के संयोजक किशोर गोयल एवं संजय बांकड़ा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।अध्यक्षता उद्योगपति शिवकुमार चौधरी ( प्रतिभा सिंटेक्स) करेंगे। समाजसेवी प्रेमचंद गोयल टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया, विष्णु बिंदल एवं राजेश गर्ग केटी इस समारोह के विशेष अतिथि होंगे। पंचकुइया राममंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मणानंद महाराज के सान्निध्य में समाजसेवी नारायण अग्रवाल (420 पापड़ वाले) इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक होंगे। इस मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के घरोंदे बनाए जाने के लिए आमंत्रित पर्यावरण एवं पक्षी प्रेमियों के साथ संवाद भी होगा। इसके साथ ही ग्रीष्मकाल में घर-घर में इस तरह के छोटे घोंसले बनाने के लिए और नागरिकों में पक्षियो के प्रति सद्भावना जागृत करने के लिए मोरवी टाइल्स से निर्मित छोटे-छोटे घरोंदे वितरण करने की योजना पर भी विचार मंथन किया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *