इंदौर : अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आरएसएस को लेकर विवादित बात कह दी। सोमवार को इंदौर में युवक कांग्रेस के सम्मेलन में युवा कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए उन्होंने आरएसएस को नफरत की विचारधारा का पोषक बताते हुए उसकी तुलना दीमक से कर दी।
फासीवादी संगठन है आरएसएस।
दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की लड़ाई आरएसएस व उसके जैसे संगठनों की फासीवादी विचारधारा से है। आरएसएस दीमक की तरह गुपचुप काम करता है और समाज में विभेद पैदा करता है। उसने कभी कोई आंदोलन नहीं किया। कभी आम आदमी के हितों की लड़ाई नहीं लड़ी।
हिन्दू धर्म कभी खतरे में नहीं रहा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में ईसाई धर्म आया, इस्लाम आया पर हिन्दू धर्म को कोई खतरा नहीं हुआ। मुगलों का राज रहा, अंग्रेजों का शासन रहा पर हिन्दू धर्म को कभी खतरा नहीं रहा। अब हिन्दू धर्म खतरे में बताया जा रहा है। दरअसल ऐसा भ्रम इसलिए फैलाया जा रहा है ताकि आरएसएस जैसे संगठन अपनी विचारधारा को आगे ले जा सकें
और उसका राजनीतिक लाभ उठाया जा सकें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस विचारधारा से लड़ना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
Related Posts
March 22, 2023 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुड़ी पड़वा का पर्व
जोश - खरोश के साथ की गई नववर्ष की अगवानी।
घर - घर किया गया गुड़ी पूजन।
इंदौर : […]
April 20, 2021 मप्र को मिले रेमडेसीवीर के 312 बॉक्स, 51 इंदौर के हिस्से में आए
इंदौर : कोरोना संक्रमण के इलाज में उपयोगी रेमडेसीवीर की उपलब्धता में धीरे- धीरे ही सही […]
April 26, 2017 कोयला घोटाला: CBI ने पूर्व निदेशक रंजीत सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR नई दिल्ली।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को अपने पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के […]
May 16, 2020 इंदौर में आटा चक्कियों के संचालन की दी गई अनुमति इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते […]
May 28, 2023 कलेक्टर ने हाथों में थामी झाड़ू, स्वच्छता अभियान में जताई भागीदारी
कलेक्टर कार्यालय में चलाया गया विशेष सफाई अभियान।
इंदौर : गौरव महोत्सव के तहत रविवार […]
June 10, 2024 आतिशबाजी से उड़ी चिंगारी से बीजेपी कार्यालय में लगी आग
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं।
मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए […]
July 8, 2023 सीधी कांड को आरएसएस से जोड़कर विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
सीधी प्रकरण से जोड़कर जयस के लोकेश मुजाल्दा और पत्रकार अभिषेक ने की थी RSS के बारे में […]