इंदौर : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से वंचित रहने की गाज चयन समिति पर गिरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया।
चेतन (उत्तर क्षेत्र), हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) का राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल बहुत कम दिन का रहा। इनमें से कुछ की नियुक्ति 2020 तो कुछ की 2021 में की गई थी। एक सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता का कार्यकाल अमूमन चार साल का होता है और उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अभय कुरूविला का कार्यकाल समाप्त होने के कारण पश्चिम क्षेत्र से कोई चयनकर्ता नहीं था।
बताया जाता है कि बीसीसीआई ने नई चयन समिति गठित करने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के पद हेतु आवेदन मंगवाएं हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर बताई गई है।
Related Posts
February 21, 2021 DNS हॉस्पिटल की लिफ्ट गिरने से बाल- बाल बचे कमलनाथ, कांग्रेस नेताओं के साथ लिफ्ट में थे सवार
10 से 15 मिनट फंसे रहे लिफ्ट में।
वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल की तबीयत देखने पहुंचे थे […]
February 18, 2021 20 फरवरी से प्रारंभ होगा गुनिजान संगीत समारोह, कई ख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुति
इन्दौर : शहर की प्रतिष्ठित संस्था पंचम निषाद, संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और इन्डो थाई […]
April 10, 2023 इंटर्नशिप विथ मेयर के लिए चयनित प्रतिभागियों को सौंपे गए ऑफर लेटर
इंटर्नशिप विथ मेयर में प्राप्त 45 बेस्ट सुझाव को मिलेगा रिवॉर्ड- महापौर।
इंदौर : […]
September 4, 2019 रेनके व इदाते आयोग की सिफारिशें लागू करें सरकार इंदौर : विमुक्त, घुम्मकड़ व अर्द्ध घुम्मकड़ जनजाति संगठन के सदस्य वरुण पाल ने विमुक्ति […]
June 10, 2022 नगरीय निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी
भोपाल : बीजेपी ने प्रदेश के 16 नगरीय निकायों में होने जा रहे चुनाव को लेकर चुनाव […]
March 13, 2025 तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह 26 मार्च से
प्रतिदिन एक नाटक का होगा मंचन।
आलोक चटर्जी को मरणोपरांत राष्ट्रीय अभिनव रंग सम्मान […]
March 6, 2023 7 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा साई महोत्सव
28 मार्च तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकलेंगी प्रभात फेरियां।
30 मार्च को बड़ा […]