इंदौर : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से वंचित रहने की गाज चयन समिति पर गिरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया।
चेतन (उत्तर क्षेत्र), हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) का राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल बहुत कम दिन का रहा। इनमें से कुछ की नियुक्ति 2020 तो कुछ की 2021 में की गई थी। एक सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता का कार्यकाल अमूमन चार साल का होता है और उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अभय कुरूविला का कार्यकाल समाप्त होने के कारण पश्चिम क्षेत्र से कोई चयनकर्ता नहीं था।
बताया जाता है कि बीसीसीआई ने नई चयन समिति गठित करने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के पद हेतु आवेदन मंगवाएं हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर बताई गई है।
Related Posts
March 19, 2022 आईटी- बीपीओ जैसी कम्पनियों के कर्मचारियों के लिए रात में भी खुले रहेंगे होटल, रेस्त्रां
इंदौर : आईटी, बीपीओ व स्टार्टअप कंपनियों के कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा […]
March 11, 2017 राष्ट्रपति बनाने के लिए अब बीजेपी को नहीं चाहिए होगा किसी का साथ
जुलाई में राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपने मनचाहे उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा को […]
November 26, 2018 अंतिम दिन बीजेपी ने झोंकी ताक़त, अमित शाह का प्रभावी रोड शो इंदौर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों ने मतदाताओं को […]
November 8, 2020 इंदौर प्रेस क्लब में शुरू हुई दो दिवसीय रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला
इंदौर : संस्कार भारती मालवा प्रांत और इंदौर प्रेस क्लब के संयुक्त बैनर तले आयोजित दो […]
July 10, 2023 सिंधी भाषा में बनीं फिल्म सिमरन इंदौर में रिलीज
इंदौर : एक्ट्रेस सिमरन आहूजा अभिनीत सिंधी फिल्म सिमरन शनिवार - रविवार को इंदौर के सपना […]
February 26, 2023 मराठी भाषियों ने जुलूस निकालकर बुलंद की वीर सावरकर को भारतरत्न देने की मांग
तिलक प्रतिमा से सावरकर प्रतिमा तक निकले जुलूस में हजारों मराठी भाषी हुए […]
October 19, 2021 उर्जा संकट से निपटने के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों के इस्तेमाल पर जोर
इंदौर : हम अधिक से अधिक सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा का इस्तेमाल करें। ई-वाहन चलाएं। […]