इंदौर : संयुक्त मसीह मंच द्वारा प्रभु ईसा मसीह के प्रिय शिष्य संत थॉमस की 1950 वी पुण्यतिथि भारतीय मसीही दिवस के रूप में रविवार 3 जुलाई को मनाई जाएगी। इसके तहत शहर के तमाम चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा होगी वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।
इंदौर कैथोलिक डायोसिस के प्रवक्ता फादर बाबू जोसफ ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 7 से 9 बजे तक रेड चर्च, व्हाइट चर्च सहित शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों में संत थॉमस की स्मृति में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। शाम को सेंट्राइफल स्कूल के सभागार में मुख्य पुण्य स्मरण कार्यक्रम होगा। इस दौरान संत थॉमस के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवी अहिल्या विवि की कुलपति डॉ. रेणु जैन होंगी। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है।
फादर जोसफ ने बताया कि प्रभु ईसा मसीह के 12 प्रेरितों में से एक संत थॉमस ने 1970 वर्ष पहले भारत में आकर ईसाई धर्म का बीजारोपण किया था। उनका कार्यक्षेत्र केरल और तमिलनाडु रहा। वर्ष 0072 में वो शहीद हो गए। वह स्थान जहां संत थॉमस शहीद हुए, अब संत थॉमस माउंट कहलाता है। ईसाई समाज वर्ष 2022 को संत थॉमस के 1950 वे स्मरणोत्सव वर्ष के रूप में मना रहा है। इसी के तहत रविवार 3 जुलाई को संत थॉमस की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति को नमन करते हुए प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं।
Related Posts
May 15, 2021 कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, उपलब्ध कराई 31 ऑक्सीजन मशीनें
इंदौर : देर से ही सही पर बीजेपी संगठन व उसके नेता कोरोना पीड़ित लोगों की हरसम्भव मदद के […]
June 13, 2021 संक्रमित मामलों में लगातार हो रही कमीं, 7 सौ से कम रह गए अस्पतालों में भर्ती मरीज
इंदौर : लगभग पूरीतरह अनलॉक होने के बावजूद इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे […]
July 14, 2021 कोरोना अनुकूल व्यवहार को लेकर लोगों को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका- डॉ. खाड़े
इंदौर : जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि मीडिया, समाज का नेतृत्व करते हुए […]
June 29, 2022 कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने पार्षद और विधायक के रूप में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया – उमा शशि शर्मा
इंदौर : पूर्व महापौर डॉ. उमा शशि शर्मा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के […]
January 3, 2022 देपालपुर में हुई लूट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : देपालपुर के ग्राम मंदीपुर में 4 माह पूर्व हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया […]
June 24, 2021 लॉक डाउन अवधि के तीन माह के बिजली बिल माफ करें सरकार, कांग्रेस ने उठाई मांग
देवास : लॉकडाउन अवधि के दौरान मार्च-अप्रैल मई तीन माह तक सारे व्यापार […]
February 7, 2022 इंदौर में लताजी की प्रतिमा स्थापित होगी, संगीत अकादमी व संग्रहालय भी बनेगा- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की […]