भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर आगमन पर मालू ने राहुल से पूछे दस सवाल

  
Last Updated:  November 27, 2022 " 03:51 pm"

इंदौर : राहुल गांधी की निरुद्देश्य कथित भारत जोडो यात्रा के इंदौर आगमन पर उनसे खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने दस सवाल पूछे हैं।उनसे अपेक्षा की है कि वे भारत तोड़ो पर पहले पश्चाताप करें फिर भारत जोड़ने की बात करें।

राहुल गांधी से ये किए सवाल।

1.बाजवा की जगह पाकिस्तान के अभी बने आर्मी चीफ़ आई एस आई के पूर्व डीजी असीम मुनीर से आप 18 नवम्बर 2018 को इंग्लैंड के “कैंट” में क्या उनकी कुशल क्षेम पूछने मिले थे,या कोई रिश्ता तय करने? यह देश जानना चाहता है?

  1. यूपीए शासन में साल 2013 में “सुपर बॉयज” की 9 भारतीय सैन्य कमांडो की टीम दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए एक गुप्त ऑपरेशन योजना के लिए पाकिस्तान में घुस चुकी थी।13 सितम्बर 2013 की तारीख भी तय थी तो “रॉ” की इस गुप्त योजना को अंजाम देने के पहले ही यह कार्रवाई किसके फोन पर रुकी थी?

3.आप कह रहे हैं, लोकतंत्र, संविधान खतरे में है तो भाजपा को जनता बार बार क्यों जीता रही है? यह यात्रा तो पाकिस्तान में निकालनी चाहिए जँहा आपके मित्र इमरान लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे हैं।यदि लोकतंत्र खतरे में है तो 80 दिन आपको कुछ भी बोलने की आजादी कैसे और किसने दे रखी है।

4.जिस आदिवासी महिला कलावती की झोपड़ी में जाकर आपने कई वादे किए थे,उसने बाद में आत्म हत्या क्यों कर ली। आपके वादे का क्या हुआ।

5.भोपाल के हॉकर युवक कौशल शाक्य की पढ़ाई के खर्च का वादा भोपाल यात्रा में किया था वादे की क्या प्रगति हुई?जनता जानना चाहती है।

6.कांग्रेस के किसी भी नेता को वीर सावरकर जैसी अमानवीय यातना,उत्पीड़न, काला पानी की सज़ा नहीं झेलनी पड़ी,सेल्युलर जेल में केवल क्रांतिकारी ही गए।आपने सावरकरजी की चिट्ठी के जिन शब्दों को लेकर उन पर कटाक्ष किया वही शब्द गाँधीजी ने भी लिखे थे।सावरकरजी पर हमला करके आपने गाँधीजी की भी किरकिरी कर दी? क्या आपकी नज़र से यह माना जाए कि महात्मा गांधी भी अंग्रेजों के साथ थे ?

7.टंट्या मामा को अंग्रेजों ने 4 दिसम्बर 1889 को फाँसी पर चढ़ाने में आर एस एस के हाथ के बारे में आपके पास क्या जानकारी है? क्या तब संघ बन चुका था? संघ की स्थापना करने वाले शिशु हेडगेवारजी की उम्र अंग्रेजों का साथ देने की हो गई थी? स्पष्ट करें या माफी माँगे।

8.पकिस्तान आज तक भारत से एक भी युद्ध नहीं जीत पाया है।
फिर पाक अधिकृत कश्मीर, गिलगिट बाल्टिस्तान क्षेत्र, अक्साई चीनआदि पाकिस्तान के पास कैसे पहुंच गए? ये स्पष्ट क्यों नही कर रहें देश को? अगर आप वाकई भारत को जोड़ना चाहते हैं,तो अपने नाना द्वारा पाक को पीओके देने पर माफ़ी माँगे। पीओके वापस भारत में मिलाने के लिए कॉंग्रेस के सहयोग की पेशकश मोदीजी से क्यों नहीं कर रहे?

9.आप नफरत की खाई को पाटने की बात कर रहे हैं, जब भारत का संविधान समानता का अधिकार देता है तो आपने सिर्फ एक वर्ग को खुश करने के लिए विशेष कानून क्यों बना दिए? अगर आप वाकई देश जोड़ना चाहते हैं तो कॉमन सिविल कोड के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?

10.मोतीलाल नेहरू नें अपने पुत्र आपके नाना जवाहरलाल नेहरू की नाभा जेल से रिहाई के लिए वॉयसराय के यँहा गुहार लगाई थी,यह कैसी आजादी लड़ाई लड़ रहे थे आपके नाना? इस पर देश को बताएं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *