सिडनी: भारत ने 71 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। बारिश ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हार से बचा लिया लेकिन 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 2 – 1से भारत ने अपने नाम कर ली। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को ये असाधारण जीत हासिल हुई है। इसके पहले भारत ऑस्ट्रेलिया में कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया था।
सिडनी टेस्ट में पुजारा और ऋषभ पंत के शतकों की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित कर दी थी। बाद में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया था। उसकी पहली पारी 300 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोऑन के लिए बाध्य होना पड़ा था। 4 थे और 5 वे दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका और टेस्ट ड्रॉ हो गया। पुजारा को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच और मन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
आपको बता दें कि एडिलेड का पहला और मेलबोर्न का 3 रा बॉक्सिंग डे टेस्ट टीम इंडिया ने जीत लिया था जबकि पर्थ के 2 रे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी।
भारत को 3 वन डे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। पहला वन डे मैच 12 जनवरी को सिडनी में ही खेला जाएगा।
Related Posts
February 27, 2022 बेटी को यूक्रेन से वापस लाने हेतु एयर टिकट दिलवाने के नाम पर महिला से ठगी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
विदिशा : यूक्रेन में फंसी विदिशा की बेटी को यूक्रेन से वापस लाने के लिए फ्लाइट टिकट […]
August 7, 2021 कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने के दिए संकेत, शर्मा या वर्मा को मिल सकता है मौका…?
भोपाल : लगता है देर से ही सही पर पूर्व सीएम कमलनाथ को ये समझ आ गया है कि कांग्रेस के […]
September 27, 2023 नीता अंबानी ने एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
मुंबई : श्रीमती नीता एम. अंबानी ने चीन के हांगझू में हो रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक […]
October 31, 2022 यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का समापन, विभिन्न विषयों पर विद्वान वक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन
इंदौर : यंग थिंकर्स फोरम के बैनर तले स्थानीय डेली कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव […]
August 3, 2021 बकाया संपत्ति कर, जल कर व किराए का 31अगस्त तक भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के चलते नगरीय […]
October 3, 2021 शाहरुख पुत्र आर्यन से ड्रग्स मिलने की फिलहाल पुष्टि नहीं, एनसीबी कर रही पूछताछ
मुम्बई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 2 अक्टूबर की रात बीच समुद्र में एक क्रूज पर […]
January 7, 2023 खजराना गणेश के दरबार में पहुंचे सिंगापुर से आए प्रवासी भारतीय
दर्शन - पूजन कर अन्नक्षेत्र में ग्रहण की भोजन प्रसादी।
मंदिर के पुजारी व प्रबंधक ने […]