इंदौर। विचार प्रवाह साहित्य मंच द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 25 मनीषियों को सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब सभागृह में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर परितोष अवस्थी थे। अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की राजनीति शास्त्र की विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर ममता चंद्रशेखर ने की। संस्था अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों का स्वागत डॉ दीपा मनीष व्यास, डॉ ज्योति सिंह आदि ने किया। सरस्वती वंदना वाणी जोशी ने प्रस्तुत की । अतिथियों को स्मृति चिन्ह देवेंद्र सिंह सिसोदिया और राधिका मंडलोई ने प्रदान किए। संचालन डॉक्टर प्रणव श्रोत्रिय ने किया। आभार माधुरी व्यास ने माना।
इस मौके पर अपने उद्बोधन में डॉक्टर ममता चंद्रशेखर ने कहा कि साहित्य और शिक्षा दोनों का मुख्य ध्येय मनुष्यता का निर्माण करना है।
डाॅ. परितोष अवस्थी ने शिक्षक और विद्यार्थी के बीच के सकारात्मक रिश्ते पर प्रकाश डाला और कहा कि किसी भी इंसान के व्यक्तित्व निर्माण में अच्छे शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मंच की संस्थापक अध्यक्ष सुषमा दुबे ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शिक्षा और साहित्य जगत के अनेक प्रमुख लोगों की मौजूदगी थी।
Related Posts
November 12, 2019 सांई शाही भंडारे में 2 लाख लोगों ने ग्रहण की प्रसादी इंदौर : एबी रोड महू स्थित सांई शक्ति स्थल बिच्छूदास के बगीचे पर शनिवार से प्रारंभ हुए […]
October 25, 2022 पटाखों के कचरे से पटा शहर सफाई मित्रों की मेहनत से चंद घंटों में हुआ चकाचक
शहर के प्रमुख बाजारों चौराहों, मार्गों के साथ ही रहवासी क्षेत्रों में चला स्वच्छता […]
February 27, 2023 इंदौर से शिरडी और उदयपुर के लिए इंडिगो शुरू करेगा सीधी उड़ान
इंदौर : इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। 26 […]
July 9, 2020 गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल..! इंदौर : यूपी के कानपुर में 9 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहे कुख्यात गैंगस्टर […]
March 28, 2021 होलिका दहन की इजाजत मिलने से मनमानी करने वालों को मिली नसीहत
इंदौर : बीजेपी में दो ऐसे नेता हैं जो हर बात को अपने तरीके से चलाना चाहते हैं। चाहे […]
July 31, 2022 स्वाभिमान की रक्षा के लिए देश का आत्मनिर्भर होना जरूरी
युवाओं को रोजगार लेने वाला नहीं रोजगार देने वाला बनना है।
देवी अहिल्या उत्सव समिति […]
October 27, 2021 निरीक्षण में गंदगी पाए जाने पर दरोगा, सहायक दरोगा का वेतन कटा, एनजीओ पर जुर्माना
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बुधवार सुबह जोन क्रमांक 6 एवं 7 का औचक निरीक्षण […]