नई दिल्ली। भारत के खेल मंत्री विजय गोयल ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की उम्मीद कर रहे क्रिकेट प्रेमियों को झटका दिया है। गोयल ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तब तक कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जाएगी, जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार से आंतकी गतिविधि बंद न कर दे।
खेल मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दुबई में भारत और पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर बैठक करने वाले हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद 2012 से कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है।
गोयल ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को कोई भी प्रस्ताव देने से पहले बीसीसीआइ को भारत सरकार से बात कर लेनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, हालांकि भारत सरकार ने आइसीसी के कई देशों के टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच होने वाले मैच पर कोई रोक नहीं लगाई है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) को कानूनी नोटिस भेजकर अपने नुकसान का मुआवजा मांगा है। पीसीबी का कहना है कि भारत ने उसके साथ आठ द्विपक्षीय सीरीज खेलने का करार किया था, जिसके उल्लंघन से उसे करीब 60 मिलियन डॉलर यानी 387 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पीसीबी ने बीसीसीआइ से यह रकम चुकाने को कहा है।
इसके जवाब में बीसीसीआइ ने कहा था कि भारत सरकार की रजामंदी के बिना क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जा सकती है।
Related Posts
May 12, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 1इंजेक्शन बरामद
कोरोना संक्रमण के इलाज में आवश्यक रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 02 आरोपियों को […]
June 16, 2021 इंदौर के प्रस्तावित मास्टर प्लान को लेकर नेमा ने नगरीय प्रशासन मंत्री को दिए उपयोगी सुझाव
भोपाल : पूर्व विधायक गोपी कृष्ण नेमा ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से उनके […]
October 10, 2021 पालदा स्थित अग्रवाल अग्रवाल गृह उद्योग पर छापा, 12 लाख रुपए मूल्य के मिलावटी खाद्य पदार्थ किए जब्त
इंदौर : नवरात्रि में उपवास में काम आने वाले खाद्य पदार्थों में अमानक पदार्थों की मिलावट […]
August 3, 2024 पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वायु मित्र अभियान लॉन्च
भोजन और पानी के बिना तो कुछ दिन जीवित भी रह सकते है, पर सांस लिए बिना कैसे जिएंगे- डॉ. […]
July 17, 2023 चेन लूट के प्रयास में असफल दो बदमाश पकड़ाए, धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
इंदौर : अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी ब्रिज से गुजर रहे पति-पत्नी को 3 बाइक […]
February 5, 2021 मतदाता पुनरीक्षण सूची को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की आहूत की गई बैठकें, अधिकाधिक नाम सूची में जुड़वाने के दिए गए निर्देश
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा 3, 4, 5 व राऊ के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक […]
December 25, 2023 हुकमचंद मिल के मजदूरों को मिला तीन दशक से अधिक लंबे संघर्ष का प्रतिफल
मिल के श्रमिकों के प्रतिनिधियों को सौंपा गया 224 करोड़ रुपए के हितलाभ का प्रतीकात्मक […]