इंदौर : बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह लहर आई है या भेजी गई है, यह सोचने वाली बात है। मेरा मानना है कि यह चाइना का वायरल वार है, क्योंकि सिर्फ भारत में ही दूसरी लहर को देखा गया है।
पीएम मोदी की लोकप्रियता खत्म करने की है साजिश।
भारत के आसपास के किसी भी देश में इस लहर का असर नहीं है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान किसी भी देश में दूसरी लहर का असर दिखाई नहीं दिया। पीएम नरेंद्र मोदी को बदनाम कर उनकी लोकप्रियता खत्म करने के लिए यह साजिश की गई है।
भारत ने ही दी है चीन को चुनौती।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विश्व में भारत ने ही चीन को चुनौती दी है। संभव है कि उसने दूसरी लहर का वायरस भारत के लिए ही भेजा हो। उन्होंने कहा देश भर में दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी हुई थी, प्रधानमंत्री ने सभी सुविधाओं के लिए दुनिया भर से ऑक्सीजन मंगवाई। देश की तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना और नौसेना को इस कार्य में लगा दिया था। शुरुआत में 5-6 दिन ऑक्सीजन के लिए जरूर देश के नागरिक परेशान हुए, लेकिन बाद में आपूर्ति सुगम हो गई।
Related Posts
September 6, 2024 पीटीसी में पदस्थ महिला सूबेदार ने सातवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
इंदौर : आजाद नगर मुसाखेड़ी इलाके के पीटीसी में रहने वाली महिला सूबेदार ने शुक्रवार सुबह […]
January 19, 2021 झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान का आगाज, शहीदों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘झंडा ऊंचा […]
January 23, 2023 बाकलीवाल ही बने रहेंगे इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, बागड़ी का नाम किया होल्ड
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को ही मप्र की जंबो कार्यकारिणी घोषित […]
October 18, 2022 ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के कार्य में लाएं तेजी
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।
इंदौर : ओंकारेश्वर में आदि […]
July 12, 2023 झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर झा को मिली जमानत
बालिकाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का है मामला।
जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद […]
October 22, 2021 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने भी 100 करोड़ टीकाकरण का मनाया जश्न
इंदौर : कोरोना के खिलाफ जंग में 100 करोड़ लोगों के टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न […]
August 15, 2023 मध्य क्षेत्र माहेश्वरी समाज ने लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान में मनाया अधिक मास उत्सव
ॐ नमो नारायणाय के सामूहिक उच्चारण से भक्तों ने की लड्डू गोपाल की अर्चना।
इत्र, केशर […]