इंदौर : बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह लहर आई है या भेजी गई है, यह सोचने वाली बात है। मेरा मानना है कि यह चाइना का वायरल वार है, क्योंकि सिर्फ भारत में ही दूसरी लहर को देखा गया है।
पीएम मोदी की लोकप्रियता खत्म करने की है साजिश।
भारत के आसपास के किसी भी देश में इस लहर का असर नहीं है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान किसी भी देश में दूसरी लहर का असर दिखाई नहीं दिया। पीएम नरेंद्र मोदी को बदनाम कर उनकी लोकप्रियता खत्म करने के लिए यह साजिश की गई है।
भारत ने ही दी है चीन को चुनौती।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विश्व में भारत ने ही चीन को चुनौती दी है। संभव है कि उसने दूसरी लहर का वायरस भारत के लिए ही भेजा हो। उन्होंने कहा देश भर में दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी हुई थी, प्रधानमंत्री ने सभी सुविधाओं के लिए दुनिया भर से ऑक्सीजन मंगवाई। देश की तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना और नौसेना को इस कार्य में लगा दिया था। शुरुआत में 5-6 दिन ऑक्सीजन के लिए जरूर देश के नागरिक परेशान हुए, लेकिन बाद में आपूर्ति सुगम हो गई।
Related Posts
May 20, 2020 ‘नाथ’ पिता- पुत्र ने छिंदवाड़ा को भी कर दिया अनाथ..! *गोविन्द मालू*
खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने छिंदवाड़ा में नाथ पिता […]
March 27, 2017 1 अप्रैल तक शनिवार-रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, आरबीआई का निर्देश भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों और कुछ निजी बैंकों को 25 […]
November 24, 2020 रात्रिकालीन कर्फ्यू अवधि में घरों से बाहर निकलने से बचे- कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे […]
January 3, 2021 जो वक्त की रफ़्तार बदल दे वही युवा है, युवा महाकुम्भ में बोले शिवपुत्र कार्तिकेय
इंदौर : स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने और उनमें नई आशा,उम्मीद और […]
February 12, 2022 इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया पुरस्कृत, एक सप्ताह में आएगी मप्र की स्टार्टअप पॉलिसी
इंदौर : शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहा। सांसद सेवा संकल्प […]
December 24, 2021 क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर मैरियट होटल ने पेश किए खास पैकेज
इंदौर : नववर्ष और क्रिसमस पर जश्न मनाने और अपनों के साथ वक़्त बिताने का एक बेहतरीन […]
July 16, 2021 फर्जी आदेश मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर
इंदौर : आरोपी सन्तोष वर्मा द्वारा फर्जी आदेश बनवाकर आईएएस का अवार्ड लेने के मामले में […]