अपने बच्चों से भी भीख मंगवाती थी।
प्लॉट, दो मंजिला घर की मालकिन है महिला, पति को दिलवाई बाइक।
पुलिस ने भिजवाया जेल।
इंदौर : एक महिला ने 45 दिन चौराहे पर भीख मांगकर करीब ढाई लाख रुपये कमा लिए। महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके पास एक भूखंड, दो मंजिला घर, एक बाइक और 20 हजार रुपये का एक स्मार्टफोन भी है।
महिला का नाम इंदिरा है और वो राजस्थान के बारां की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार उसने अपनी 8 साल की बेटी समेत 3 नाबालिग बच्चों को भी भीख मांगने के काम में धकेल दिया है। लखपति भिखारी महिला के खिलाफ अब जेजे एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। बाल सुधार गृह में उसकी बेटी ने बयान दिया कि मां भीख मंगवाती थी। महिला भीख में मिली कमाई का पैसा अपने पास रखती थी। पति की कमाई पति के पास तो बच्चों की कमाई बच्चों के पास रहती थी। इंदिरा पर कार्रवाई की खबर लगते ही पति अमरलाल दो बेटों के साथ राजस्थान भाग गया है।
बाणगंगा थाना पुलिस ने बताया कि इंद्रा बाई को CRPC की धारा 151 के तहत गिरफ़्तार कर लिया है। उसे ACP की अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
April 2, 2021 कोरोना संक्रमण के चलते मई- जून में होंगी विवि की परीक्षाएं
भोपाल : मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते […]
January 29, 2025 मराठी व्यंजन और संस्कृति की महक बिखेरकर विदा हुई तरुण जत्रा
इंदौर : तरुण मंच, हीरक जयंती रहवासी संघ , महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर और सहयोगी […]
April 3, 2024 आईएमए के नए पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ
इंदौर को मेडिकल हब बनाया जाना चाहिए- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : आयएमए इंदौर की नवीन […]
January 27, 2023 दिव्यांग नितेश अब सब्जी बेचकर परिवार का कर सकेगा भरण – पोषण
कलेक्टर इलैया राजा ने बेरोजगार दिव्यांग को दिलाया विशेष रेट्रोफाइड वाहन।
इस वाहन के […]
November 1, 2023 कांग्रेस सिर्फ वादे करती है, बीजेपी ने विकास करके दिखाया है : मेंदोला
विधानसभा क्षेत्र 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने वार्ड 33 में किया […]
February 17, 2025 ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देकर ही हो सकता है सक्षम और सबल राष्ट्र का निर्माण..
काशीनाथ त्रिवेदी स्मृति व्याख्यान में बोले परमाणु वैज्ञानिक पद्मविभूषण डॉ. अनिल […]
February 26, 2022 फर्जी ऋण पुस्तिका के जरिए जमानत करवाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में नकली ऋण पुस्तिका व सीलें बरामद
इंदौर : फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत करवाने वाले 04 आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]