इंदौर : बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दूध एवं जल से अभिषेक कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने हाइड्रोलिक क्रेन पर सवार होकर बाबासाहब की आदमकद प्रतिमा पर दूध व जल से अभिषेक किया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा पर दीप भी प्रज्वलित किए गए।
इस दौरान प्रतिमा स्थल बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि तिरंगा अभियान के अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बाबासाहब अंबेडकर के प्रति सम्मान प्रकट करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के महत्व को भी अभिव्यक्त किया।स्वच्छता अभियान के दौरान, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर प्रतिमा के आसपास के क्षेत्र को साफ किया गया। अभियान के तहत नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे अपने घरों व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को मजबूत करें।
इस अवसर पर अभियान प्रभारी दिलीप शर्मा,पार्षद प्रणव मंडल,अनिल गौहर,राजीव जैन,महेश बसवाल,मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष दीपेश पलविया,अनंत पवार, पप्पू ठाकुर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
March 15, 2021 सीमेंट कारोबारी की लाश बरामद, सिर में लगी थी गोली, पिस्टल पास में पड़ी मिली
इंदौर : हातोद थाना क्षेत्र के बुडानिया रोड पर गौतमपुरा निवासी हरिसिंह राठौर की लाश पड़ी […]
September 10, 2022 दस दिनों तक आराधना के बाद बप्पा को दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : दस दिनों तक भावभक्ति के साथ विघ्नहर्ता की आराधना करने के बाद 'गणपति बप्पा […]
January 14, 2021 विजयवर्गीय व लालवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व, उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा
इंदौर : मकर संक्राति के पावन पर्व पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय […]
April 22, 2020 सर्वे कार्य में लगाए गए निगम कर्मचारियों को निगमायुक्त ने दिया प्रशिक्षण इंदौर :कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में नगर निगम […]
October 9, 2019 ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ के लोगो का विमोचन इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब,मध्यप्रदेश के बैनर तले नवंबर माह में होने वाले 'भारतीय […]
June 2, 2021 कियोस्क सेंटर की सुविधाएं चाहिए तो दिखाना होगा टीकाकरण प्रमाण पत्र
इंदौर : जिले में कोविड टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। जिले में अब तक लगभग 11 लाख से […]
July 1, 2021 झाबुआ में पुलिस आवास गृहों का गृहमंत्री मिश्रा ने किया लोकार्पण
इंदौर : मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा इंदौर संभाग के झाबुआ में […]