मंत्री ऊषा ठाकुर व महापौर भार्गव ने किया पहलवानों का स्वागत
Last Updated: February 27, 2023 " 09:36 pm"
महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न।
महिला पहलवानों की भी लड़ी गई कुश्तियां।
इंदौर : नगर निगम इंदौर द्वारा महापौर केसरी कुर्श्ती प्रतियोगिता मैं पुरुष पहलवानों के साथ ही महिला पहलवानों ने भी छोटा नेहरू स्टेडियम में अपना हुनर दिखाते हुए शानदार कला का प्रदर्शन किया।
महापौर केसरी प्रतियोगिता के अंतिम दिन पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा विभिन्न प्रदेशों एवं शहरों के आए महिला एवं पुरुष पहलवानों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, महापौर परिषद के अन्य सदस्य,पार्षद गण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
महापौर केसरी प्रतियोगिता के प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि इंदौर महापौर केसरी एवं मध्य प्रदेश महापौर केसरी प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहलवानों में जोश एवं जश्न का माहौल दिखाई दिया जिसमें पुरुष पहलवानों के साथी महिला पहलवानों द्वारा अपना उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने पहलवानों की हौसला अफजाई करते हुए प्रशंसा की गई।