इंदौर : नगर निगम के प्रभारी आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि कलेक्टर इंदौर द्वारा शैक्षणिक, रोजगार, खेल के उद्देश्य विदेश यात्रा करने वाले छात्रों, खिलाड़ियों और व्यक्तियों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की द्वितीय डोज प्रथम डोज के 28 दिन के बाद तथा 84 दिन के पहले लगाए जाने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।
प्रभारी आयुक्त सोनी ने बताया कि विद्यार्थी, खिलाड़ी, रोजगार हेतु जाने वाले व्यक्ति जो विदेश यात्रा के लिए जा रहे हैं, उन्हें कोविशील्ड की द्वितीय डोज 28 दिन के उपरांत तथा 84 दिन के पहले लगवानी हो, वे इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड नेहरू पार्क पर प्रातः 10:30 से शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज।
दस्तावेज जिससे यह सिद्ध हो सके कि कोविशील्ड प्रथम डोज के बाद 28 दिन हो चुके हैं।
शैक्षणिक उद्देश्य के लिए प्रवेश आदि से संबंधित दस्तावेज।
छात्र अगर विदेशी शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत है तथा अध्ययन को सतत रखने हेतु वापस विदेश यात्रा करना चाह रहे हो तो उस संबंध में दस्तावेज।
रोजगार संबंधी आवश्यक दस्तावेज।
टोक्यो ओलंपिक खेल में सम्मिलित होने बाबत दस्तावेज।
पासपोर्ट की सत्यापित फोटो कॉपी।
प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाने हेतु तिथि एवं केंद्र के संबंध में आवेदक द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर दूरभाष पर सूचित किया जाएगा। ये व्यवस्था आगामी 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।
Related Posts
October 28, 2022 बहनों के सुख और प्रगति में ही मेरे जीवन की सार्थकता – सीएम शिवराज
घूँघट में रहने और चूल्हे-चौके तक सीमित बहने अब चला रही हैं दुकान और वाहन।
बहनों से […]
June 28, 2020 जीतू सोनी 5 दिन की रिमांड पर पलासिया पुलिस के हवाले इंदौर: सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जितेंद्र उर्फ जीतू सोनी को पलासिया […]
May 10, 2021 पत्रकारों ने किया धरना- प्रदर्शन, गैर अधिमान्यता वाले पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स का दर्जा देने की मांग की
इंदौर : मप्र सरकार द्वारा केवल अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स का […]
March 2, 2025 निगम मार्केट में सीढियों के स्थान पर अवैध रूप से निर्मित दुकानें व शेड हटाए
निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, 25 से अधिक अवैध शेड हटाए।
निगम आयुक्त शिवम […]
March 9, 2022 झूठ से भरा, गुमराह करने वाला हकीकत से कोसो दूर है बजट- बाकलीवाल
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने मप्र की शिवराज सरकार द्वारा पेश […]
June 6, 2020 एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें, इंदौर में भी दर्ज हुई एफआईआर इंदौर : फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 को लेकर गंभीर […]
April 18, 2024 स्वच्छता को लेकर सख्त हुए महापौर, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
वार्ड 41 में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर संबंधित जोन के अधिकारियों पर जताई […]