इंदौर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट की सादगी का हर कोई कायल है। गरीब और पीड़ित लोगों की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। बच्चों की खुशहाली के लिए वे प्रयासरत रहते हैं। एक दिन पूर्व वे अपने विधानसभा क्षेत्र सांवेर के दौरे पर थे। इस दौरान वे ग्राम असरावद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं के साथ बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इस बात की जानकारी ली। स्कूल में संसाधनों की कमीं को उन्होंने शीघ्र दूर करने का भरोसा दिलाया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने बच्चों के साथ ही बैठकर भोजन किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मंजूर बेग सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। श्री सिलावट ने कई अन्य गांवों का भी दौरा किया और लोगों की समस्याओं का जायजा लेकर उन्हें दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Related Posts
June 20, 2021 ख्यात कमेंट्रेटर सुशील दोषी से मिले मंत्री सिलावट, टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का किया आग्रह
इंदौर : बीजेपी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता लोगों के घर- घर जाकर पीले […]
May 15, 2021 कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, उपलब्ध कराई 31 ऑक्सीजन मशीनें
इंदौर : देर से ही सही पर बीजेपी संगठन व उसके नेता कोरोना पीड़ित लोगों की हरसम्भव मदद के […]
December 5, 2019 जीतू सोनी के ठिकानों पर टूटा शासन- प्रशासन का कहर इंदौर : संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जीतू सोनी के आशियाने सहित तमाम ठिकानों पर […]
October 4, 2021 प्रेरणादायी धारावाहिक अनुपमा
मनोरंजन भी हमारे लिए प्रेरणादायी हो सकता है, यह अहसास शायद स्टार प्लस के चर्चित […]
November 14, 2020 सावधान इंदौर….फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, ग्रोथ रेट 9 फीसदी तक पहुंचा…!
इंदौर : दीपावली की खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ से कारोबार को तो गति […]
July 27, 2017 नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, कहा- अंतरआत्मा की आवाज पर लिया फैसला 〰〰〰
पटना.
तेजस्वी यादव पर जेडीयू-आरजेडी में बढ़ती तकरार के बीच बिहार के सीएम नीतीश […]
May 18, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के 14 छात्रों ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की कंपनी सचिव पात्रता प्रवेश परीक्षा
छात्र अनुकरण को मिली अखिल भारतीय रैंक ।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट […]