मंत्री सिलावट ने हरदा हादसे के घायलों से एमवाय अस्पताल में की मुलाकात
Last Updated: February 6, 2024 " 10:42 pm"
घायलों की पूछी कुशलक्षेम, समुचित इलाज के डॉक्टर्स को दिए निर्देश।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट मंगलवार शाम महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल पहुँचे और हरदा की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में घायल हुए लोगों से मुलाक़ात की। उन्होंने घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए।बता दें कि हरदा पटाखा फैक्ट्री हादसे के पांच घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया है।
मंत्री सिलावट ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। घायलों का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री सिलावट ने हरदा की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।