मनोज श्रीवास्तव और करुणाशंकर उपाध्याय हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित होंगे

  
Last Updated:  January 24, 2024 " 10:39 pm"

25 फ़रवरी को इन्दौर में आयोजित समारोह में होंगे अलंकृत।

इंदौर : हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा वर्ष 2024 का हिन्दी गौरव अलंकरण सेवानिवृत्त आईएएस मनोज श्रीवास्तव (भोपाल) और डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय (मुम्बई) को प्रदान किया जाएगा। यह समारोह 25 फ़रवरी को इंदौर में आयोजित होगा। इसमें दोनों विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘अलंकरण का यह पाँचवा वर्ष है। हिन्दी के प्रचार और विस्तार के लिए ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ द्वारा प्रतिवर्ष दो हिन्दी साधकों को ‘हिन्दी गौरव अलंकरण’ से विभूषित किया जाता है। चयन समिति द्वारा वर्ष 2024 के लिए आईएएस मनोज श्रीवास्तव और डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय के हिन्दी के प्रति समग्र अवदान को रेखांकित करते हुए उनका हिन्दी गौरव अलंकरण के लिए चयन किया गया है।

संस्थान द्वारा वर्ष 2020 में पद्मश्री अभय छजलानी एवं वरिष्ठ कवि राजकुमार कुम्भज को, वर्ष 2021 में वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश चंद्र पंत व साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे को, वर्ष 2022 में कहानीकार डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री व वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना को एवं वर्ष 2023 में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भगवती लाल राजपुरोहित व सुप्रसिद्ध मीडिया शिक्षक प्रो. (डॉ) संजय द्विवेदी को अलंकृत किया जा चुका है।

अलंकृत होने वाली विभूतियों को मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, भावना शर्मा, सपन जैन काकड़ीवाला, प्रेम मंगल आदि ने शुभकामनाएँ दीं हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *