जबलपुर : IMA MP State की जबलपुर में आयोजित Annual State council WCM में जबरदस्त हंगामा हुआ। इस दौरान डॉक्टरों के दो गुटों में उच्चस्तरीय शब्दावली के साथ जमकर लात – घूंसे चले। हालात ये हो गए कि पुलिस तक बुलानी पड़ी। अन्य डॉक्टरों ने बीच – बचाव कर जैसे – तैसे मामला शांत किया।
बताया जाता है कि मीटिंग के दौरान स्वागत भाषण में जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों के बारे में अवांछित टिप्पणियां कर दी। इसपर ग्वालियर IMA के प्रतिनिधियों ने विरोध जताया। वे मंच पर पहुंच गए और डॉ. अमरेंद्र पांडे को मंच से धक्का देकर उतार दिया। उनके साथ धक्का – मुक्की करते हुए धुनाई भी की गई। इस घटनाक्रम के चलते हंगामा मच गया और जबलपुर व ग्वालियर के डॉक्टर्स आमने – सामने हो गए। हंगामा बढ़ता देख IMA जबलपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल भाटिया के विरोध करने पर पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में डॉ. अमरेंद्र पांडे ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। इसी के साथ मामले का पटाक्षेप हो गया।
Related Posts
December 13, 2022 एमपीआईडीसी ने तैयार किया एक लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक
इंवेस्टर समिट 2023
समिट से पहले ही एक दर्जन से ज्यादा उद्योगों ने इंदौर में मांगी […]
June 25, 2020 कम नहीं हो पा रही कोरोना मृत्यु दर, 4 और मरीजों का जिंदगी से छूटा नाता.. इंदौर : तमाम प्रयासों के बाद भी इंदौर में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला […]
July 8, 2024 भक्तिमय उल्लास भरे माहौल में निकली भगवान वेंकटेश की रथयात्रा
हजारों श्रद्धालुओं ने हाथों से खींचा प्रभु वेंकटेश का रजत रथ।
रथयात्रा का मार्ग में […]
April 26, 2021 वायु सेना के विमान से चार और ऑक्सीजन टैंकर भेजे गए जामनगर
इंदौर : भारतीय वायुसेना के C17 एयरक्राफ्ट द्वारा रविवार को इंदौर एयरपोर्ट से 4 खाली […]
December 1, 2020 भारत में निवेश करने वालों में सिंगापुर सबसे आगे,अमेरिका को पीछे छोड़ा
इंदौर : कोरोना संकट के मुश्किल दौर में भी भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लाने में सफल […]
May 23, 2020 बीजेपी में गुड्डू की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुई- कैलाशजी इन्दौर : बीजेपी को छोड़ पुनः कांग्रेस का दामन लगभग थाम चुके पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू […]
August 13, 2022 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजवाड़ा चौक में मनाया जाएगा आजादी महोत्सव
इंदौर : 'राष्ट्र प्रेम की बनें मिसाल, 15 अगस्त मनाएं जैसे नया साल' इस मूल मंत्र के साथ […]