भोपाल: सीएम कमलनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा मन्त्रिमण्डल से हटाए गए सिंधिया समर्थक 6 मंत्री अब विधायक भी नहीं रहे। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने विधायक पद से भेजे गए उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। ये विधायक हैं तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसौदिया। ये सभी सिंधिया समर्थक उन 22 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने बीजेपी नेताओं के हाथ अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को भिजवाए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने इन 6 विधायकों को शुक्रवार 13 मार्च को प्रत्यक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा था पर वे नहीं आए। इसके बाद शनिवार 14 मार्च को भी उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया पर बंगलुरु से ये विधायक आज भी भोपाल नहीं आए।
बताया जाता है कि इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इन 6 विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने का फैसला ले लिया।
Related Posts
September 6, 2023 मप्र के चुनाव मैदान में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की भी एंट्री
प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया।
इंदौर : मप्र […]
March 6, 2025 मुंबई में खुलेगा एलन मस्क की कंपनी ‘टेस्ला’ का शोरूम
मुंबई : दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla को अब भारत […]
March 9, 2021 बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन होगी 10 वी व 12 की बोर्ड परीक्षाएं, नहीं खुलेंगे प्राथमिक स्कूल
भोपाल : देश में एक बार फिर से कोरोना ने अपना कहर बरपाना शरू कर दिया है। कई राज्यों में […]
May 15, 2021 थमने लगा है कोरोना का तूफान, कम हो रहे नए संक्रमित, रिकवर होनेवालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : मानव जाति के अस्तित्व पर मंडरा रहा कोरोना संक्रमण का तूफान अब थमता नजर आ रहा […]
April 7, 2020 कंटेन्मेंट क्षेत्रों में नगर निगम ने शुरू की राशन की बुकिंग इंदौर : नगर निगम ने शहर के अन्य क्षेत्रों के साथ ही टाटपट्टी बाखल, खजराना,दौलत […]
May 22, 2022 इंदौर में पेट्रोल की दरें साढ़े दस और डीजल की कीमतें सवा सात रूपए घटी
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद कीमतों में […]
July 19, 2020 कोरोना का कहर जारी, 129 नए मरीज मिले..! इंदौर : कोरोना संक्रमण में आया उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा सौ […]