‘मन की बात’ के 100 वे एपिसोड के प्रसारण को यादगार इवेंट बनाएगी बीजेपी

  
Last Updated:  April 29, 2023 " 09:12 pm"

1604 बूथों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्ध जन और आम नागरिकों की भागीदारी होगी सुनिश्चित।

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100 वे एपिसोड का प्रसारण रविवार, 30 अप्रैल को होगा।इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, शहर के सभी 1604 बूथों पर समारोह आयोजित करेगी। कार्यक्रम में बूथ त्रिदेव, बूथ की टोली, शक्ति केंद्र की टोली, वार्ड की टोली, मंडल पदाधिकारी एवं नगर पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों को ‘मन की बात’ के समारोह पूर्वक प्रसारण का दायित्व दिया गया है।बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ नए इनोवेटिव आइडिया पर काम करने वाले लोगों को भी जोड़ा जाएगा। इन कार्यक्रमों में पार्टी के पूर्व पदाधिकारी, वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री,नेता और कार्यकर्ता, समाज के प्रबुद्धजन,खिलाड़ी, स्वच्छताकर्मी, कलाकार, किसान, रचनात्मक काम करने वाले कलाकार और आम नागरिक शिरकत करेंगे और प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनेंगे।

प्रत्येक मोर्चा 100 कार्यक्रम आयोजित करेगा।

रणदिवे ने कहा कि मन की बात सुनने के लिए पार्टी का प्रत्येक मोर्चा 100 कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें 10 बड़े कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों में श्री अन्न समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाले विषयों का संयोजन किया जाएगा।नगर के सभी बूथों पर उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। मन की बात को लेकर शहर में अलग अलग प्रकार के विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन टेकचंद धर्मशाला, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय कनकेश्वरी माता मंदिर, कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर राम मंदिर संगम नगर, सांसद शंकर लालवानी विराट नगर गार्डन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सिलिकॉन सिटी,विधायक महेंद्र हार्डिया तुलसी नगर सरस्वती माता मंदिर, विधायक रमेश मेंदोला राहुल गांधी नगर, विधायक मालिनी गौड़ शिव मंदिर बड़ा बगीचा, विधायक आकाश विजयवर्गीय नवलखा में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं के साथ मन मन की बात को सुनेंगे।कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के साथ प्रधानमंत्री को सुनेंगे।

रणदिवे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 100 वे एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *