मप्र के चुनाव मैदान में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की भी एंट्री

  
Last Updated:  September 6, 2023 " 02:43 pm"

प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया।

इंदौर : मप्र सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर नई – नई पार्टियां ताल ठोक रहीं हैं। इसी कड़ी में 2019 में स्थापित परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी मप्र सहित चार राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को सीटी चुनाव चिन्ह दिया है। वे मप्र में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

इंदौर संभाग के विधानसभा प्रत्याशियों के नाम जारी किए।

परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में कुछ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी भी तय कर दिए हैं। इनमें बड़वानी पानसेमल विधानसभा से अनिल उर्फ बंटी सिसोदिया, राजगढ़ ब्यावरा विधानसभा से कमलेश गुप्ता, खिलचीपुर विधानसभा से रामबाबू दांगी, उज्जैन उत्तर विधानसभा से राहुल जाट, अंबेडकर नगर मऊ विधानसभा से कमल नायक, इंदौर विधानसभा चार से गौरव अग्रवाल, मुरैना जौरा विधानसभा से अनिल सिंह धाकड़ ,मुरैना सबलगढ़ विधानसभा से एडवोकेट सत्येंद्र सिंह धाकड़ को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भोपाल से भी सात विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं।

परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी पार्टी देश के 22 राज्यों में संगठन का विस्तार कर चुकी है। मप्र में उनकी पार्टी गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएगी।

प्रेस वार्ता में मशहूर फ़िल्म निर्माता निर्देशक व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय गोठी, हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्माता निर्देशक अभिनेता और परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व इंदौर संभाग प्रभारी राजवीर सिंह सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जाकिर मंसूरी, सुधीर बेरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मकसूद पटेल आगर जिला अध्यक्ष हेमराज डांगी, माधव सिंह यादव, मुकेश खेड़े एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *