इंदौर : प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 की शैक्षणिक गतिविधियाँ गुरुवार से विद्यार्थियों की भौतिक रूप से उपस्थिति के साथ प्रारंभ हो गई। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के पूरी क्षमता से खुलने पर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन बंद हो जाएगा। ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन कर शत-प्रतिशत क्षमता के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिए छात्रावास, पुस्तकालय और मेस की व्यवस्था भी सुचारु रुप से चालू होगी।
प्रोफेसर्स, स्टॉफ और छात्रों का टीकाकरण होगा अनिवार्य।
कोरोना वायरस के संक्रमण एवं बचाव के लिए विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और छात्रावासों में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के 45 से अधिक और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश हैं। ऐसे शैक्षणिक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं जिन्होंने दोनों टीके नहीं लगवाएं हैं, प्राचार्य उन्हें दोनों टीके लगवाना सुनिश्चित करेंगे। हालांकि 18 नवंबर 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने वाले विद्यार्थियों को टीकाकरण ना होने की स्थिति में महाविद्यालय आने की अनुमति होगी।
Related Posts
December 26, 2020 लव जिहाद के खिलाफ विधेयक को शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी, 10 साल तक की सजा और 50 हजार का लगेगा जुर्माना
इंदौर : शिवराज कैबिनेट ने लव जिहाद के खिलाफ कठोर प्रावधानों वाले 'मप्र धर्म स्वातंत्र्य […]
April 30, 2023 बहू के साथ दुष्कर्म करने वाले ससुर को 20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : अपनी ही बहू के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी ससुर को अदालत ने 20 वर्ष के कठोर […]
July 22, 2022 द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
जोरदार आतिशबाजी के साथ किया लड्डू का वितरण।
इंदौर : एनडीए की प्रत्याशी श्रीमती […]
September 2, 2021 एक घंटे की तेज बारिश ने खोली निगम की पोल, कई इलाकों में पानी में डूबी सड़कें
इंदौर : बिना प्लानिंग के किए गए नाला टेपिंग के परिणाम शहर अब भुगत रहा है। बीती रात हुई […]
December 3, 2024 इंदौर, देश और दुनिया के लिए मिसाल है : अभिनेत्री दीया मिर्जा
100 दिवसीय इंदौर क्लाइमेट मिशन का शुभारंभ।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से […]
August 25, 2022 विष्णुप्रसाद शुक्ला के निधन पर सीएम शिवराज सहित कई दिग्गज नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
26 अगस्त को सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा,
कुम्हारखाडी मुक्तिधाम पर होगा दाह […]
October 4, 2021 प्रेरणादायी धारावाहिक अनुपमा
मनोरंजन भी हमारे लिए प्रेरणादायी हो सकता है, यह अहसास शायद स्टार प्लस के चर्चित […]