मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत चित्रकला स्पर्धा का आयोजन

  
Last Updated:  August 1, 2023 " 08:16 pm"

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का किया गया सम्मान।

इंदौर : मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत मंडी बोर्ड के आंचलिक कार्यालय, इंदौर द्वारा संभाग के 8 जिलों की 34 मंडियों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, चित्रकला, रंगोली , संगीत व खेलकूद स्पर्धाएं, पौधारोपण, कृषक संगोष्ठी आदि का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, किसान, व्यापारी, हम्माल और तुलावटियों का सम्मान भी किया जाएगा।

संयुक्त संचालक, महेंद्र सिंह चौहान, आंचलिक कार्यालय मंडी बोर्ड, इंदौर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में मंगलवार 1 अगस्त को चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया। विषय था, कृषि और कृषि उपज मंडी समितियां। विश्वरिकॉर्ड धारी चित्रकार रूपाली सोनी के संयोजन में संपन्न हुई चित्रकला स्पर्धा में 20 प्रतिभागियों ने शिरकत की।

ये रहे विजेता :-

स्पर्धा में मनोज तोमर प्रथम, मोनिका कट्टीकर द्वितीय और दीपा धीमन तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक न्यू जीडीसी की चित्रकला विभाग की हेड डॉ. कुमकुम भारद्वाज थीं। विजेताओं को संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड महेंद्र सिंह चौहान ने पुरस्कार वितरित किए। सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर मंडी बोर्ड व कृषि उपज मंडी समिति में श्रेष्ठ कार्य करने वाले वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *