उज्जैन : कोरोना संक्रमण के दौर में नई व्यवस्था के तहत महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अब एक दिन पहले बुकिंग करानी होगी। इसके लिए मंदिर समिति एप लांच करेगी। इसके साथ टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल करके दर्शन के लिए बुकिंग कराई जा सकेगी।
दर्शनार्थी सुबह 6.30 बजे से रात 8.15 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु पूजन सामग्री आदि नहीं ले जा पाएंगे। केवल सामान्य दर्शन होंगे। भस्मारती दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर समिति इस पर बाद में फैसला लेगी।
एप और टोल फ्री नम्बर के जरिए होगी बुकिंग।
नई व्यवस्था बिल्कुल अलग होगी। अब भक्त एक समय में एक साथ बड़ी संख्या में एकत्र नहीं हो सकेंगे। भक्तों को अलग-अलग समय में मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अग्रिम बुकिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत एक दिन पूर्व अनुमति लेनी होगी। स्मार्ट फोन यूजर एप के जरिए दर्शन की बुकिंग करा सकते हैं। जो भक्त स्मार्ट फोन का उपयोग नहीं करते हैं, उनके लिए टोलफ्री नंबर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नंबर पर फोन लगाते ही उन्हें एसएमएस के जरिए दर्शन का समय उपलब्ध होगा। श्रद्घालु निर्धारित समय पर मंदिर आकर भगवान के दर्शन कर सकेंगे। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, रात्रि 9 से अगले दिन सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। ऐसे में फिलहाल भक्तों को भस्मारती दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Related Posts
April 8, 2019 ताई के हटने से बदले इंदौर के चुनावी समीकरण *लोकसभा चुनाव 2019*---
----------------------------------
*भाजपा के एक फैसले ने इंदौर […]
September 14, 2021 17 सितंबर को चलेगा टीकाकरण महाअभियान का तीसरा चरण, शतप्रतिशत लोगों को लगवाएंगे वैक्सीन का दूसरा डोज
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में 17 सितम्बर को […]
September 19, 2022 मानसिक समस्याओं के निदान में सहायक है योग विद्या – पुलिस आयुक्त मिश्र
नगर निगम द्वारा सभी वार्डो में शुरू किए जा रहे योग केंद्रों में सहयोग करें डॉ. निशा […]
May 12, 2020 नर्सिंग दिवस पर सांसद लालवानी ने किया नर्सों का सम्मान इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में जब हम सब अपने घरों में बैठे हैं, तब नर्सेस अपना घर, […]
November 13, 2023 खजराना क्षेत्र में खोलेंगे सौ बिस्तर का अस्पताल और कॉलेज : पटेल
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा है कि खजराना […]
November 25, 2021 प्रभारी मंत्री मिश्रा ने की टंट्या मामा स्मृति समारोह की तैयारियों की समीक्षा, वंशज भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
इंदौर : "देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी टंट्या मामा के […]
September 20, 2022 बिल्डर नीलू पंजवानी और साथियों के खिलाफ अवैध कब्जे और निर्माण की कई शिकायतें..
निगम कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश।
इंदौर : बिल्डर नीलू पंजवानी की पलसिया स्थित नवीन […]