केंद्रीय राज्य मंत्री, महापौर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रीगल चौराहा क्षेत्र में लगाई झाड़ू।
इंदौर : राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रीगल चौराहा स्थित प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पालिका प्लाजा के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा गांधी व शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे से और निगम सभापति मुन्ना लाल यादव ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत रीगल चौराहा क्षेत्र मे झाड़ू लगाकर सफाई की।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, अभिषेक शर्मा, सचेतक कमल वाघेला, पार्षद श्रीमती पंखुड़ी जैन, श्रीमती कंचन गिद्ववानी, राजीव जैन, अन्य पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Related Posts
June 16, 2022 चुनाव है तो पोता बनकर आ गए, तब कहां थे जब मेरे बाबूजी बीमार थे..
भाजपा प्रत्याशी की बयानबाजी पर संजय शुक्ला का पलटवार।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के […]
July 6, 2024 मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ठजनों को भेंट किए पत्रकारिता महोत्सव के स्मृति चिन्ह
भोपाल : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष […]
September 13, 2021 जल प्रबंधन में भी इंदौर को नम्बर वन बनाएंगे, 63 वे स्थापना दिवस पर अभ्यास मण्डल ने लिया संकल्प
कीर्ति राणा इंदौर : अभ्यास मंडल ने अपना 63 वां स्थापना दिवस शहर के प्रबुद्धजनों के साथ […]
March 24, 2017 प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई फिलहाल दो हफ्ते के लिए टली
प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े मध्य प्रदेश के चर्चित मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में […]
December 27, 2023 हजारों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब की गई जब्त
भोलाराम उस्ताद मार्ग पर परिवहन करते हुए 54 बल्क लीटर विदेशी मदिरा और ई - स्कूटी […]
January 23, 2021 खजराना गणेश मंदिर में 31 जनवरी से मनाया जाएगा तीन दिनी तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर इस बार तिल चतुर्थी महोत्सव रविवार 31 जनवरी से मंगलवार 2 […]
September 10, 2020 नवजात बच्ची को बेचने का प्रयास कर रहे महिला सहित दो आरोपी बन्दी इंदौर : 10 दिन की बच्ची को बेचने का प्रयास कर रहे महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने […]