इंदौर : इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव की अध्यक्षता में और जिला कांग्रेस के प्रभारी विधायक रवि जोशी के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक गांधी भवन में आहूत की गई।
बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा ‘घर चलो घर-घर चलो’ अभियान चलाने के निर्देश पर जिला कांग्रेस 1 फरवरी से 28 फरवरी तक सभी ग्रामीण इलाकों में घर- घर जाकर शिवराज सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।
जिला कांग्रेस प्रभारी रवि जोशी ने कहा कि कमलनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में घर घर जाकर कांग्रेस की रीति नीति को घर घर तक पहुँचाएँगे एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को पर्चों के माध्यम से जनता में उजागर करेंगे।।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि जिला कांग्रेस 1 फरवरी से सभी तहसीलों महू, देपालपुर, सांवेर और इंदौर के ग्रामीण इलाकों में एक साथ अभियान की शुरुआत करेगी। इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे घर घर जाकर जनता से मिलेगे और कांग्रेस परिवारों के घरों पर स्टिकर लगाकर कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनाएंगे।
यादव ने कहा की बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस हेतु सभी पदधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षो को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Related Posts
October 14, 2020 सांवेर में सीएम के कार्यक्रम के लिए बसों के अधिग्रहण के मामले में हाई कोर्ट ने जारी किए नोटिस
इंदौर : पिछले दिनो सांवेर विधानसभा में भाजपा द्वारा सरकारी कार्यक्रम के नाम पर […]
February 9, 2023 बीजेपी की विकास यात्रा में अधिकारियों की सहभागिता पर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
संभागायुक्त, कलेक्टर, निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को भेजा नोटिस।
इंदौर : प्रदेश […]
August 19, 2023 ज्वेलर्स की दुकान से सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स चुराकर भागने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : सराफा कारोबारी की दुकान से सोने की अंगुठियो से भरा बाक्स चुरा ले जाने वाले […]
May 1, 2022 लाभ मंडपम में डॉक्टर्स पेश करेंगे अपनी गायन व नृत्य प्रतिभा की बानगी
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा सेंट्रल लैब के सहयोग से डॉक्टर्स की […]
August 13, 2021 मामा के 17 लाख रुपए के लालच में भांजे ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश
इंदौर : मामा के 17 लाख रूपए के लिए भांजे द्वारा अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर बनाई झूठी […]
May 18, 2021 कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस के इलाज में भी कारगर है होम्योपैथी- डॉ. द्विवेदी
इन्दौर : राज्य होम्योपैथी परिषद मध्य प्रदेश द्वारा कोरोना वायरस से बचाव एवं होम्योपैथिक […]
April 18, 2019 चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से किया इनकार नई दिल्ली: साध्वी प्रज्ञा सिंह को चुनाव लड़ने से रोकने के कांग्रेस के प्रयासों को झटका […]