निपानिया, पिपलियाकुमार क्षेत्र के रहवासी भी हुए शामिल।
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को हरिओम योगपीठ द्वारा एमआर 4 महालक्ष्मी नगर बड़ा गार्डन में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग गुरु रमेश पाटिल और योग शिक्षिका रेणु जैन ने क्षेत्र के रहवासियों को सामूहिक योगाभ्यास कराया। योग कार्यक्रम में महालक्ष्मी नगर, एमआर 4, 5, 3, साईकृपा,कॉलोनी,तुलसी नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों ने योगासन कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक महेंद्र हार्डिया योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। वार्ड क्रमांक 37 की पार्षद संगीता महेश जोशी विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रही। योग कार्यक्रम के बाद आशा चौरसिया द्वारा `तन भी सुंदर, मन भी सुंदर भजन’ की प्रस्तुति दी गयी इस अवसर पर योग गुरु रमेश पाटिल,वार्ड 36 – 37 रहवासी महासंघ के संयोजक केके झा,अध्यक्ष राजेश तोमर, इंदौर सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जोशी, नारायण प्रसाद पगारे, निर्भय सिंह यदुवंशी, हेमंत शर्मा, अमित भाटिया शम्भुनाथ सिंह, संजय, यादव, राजेंद्र जैन, दीपेश गुप्ता, पंकज वैद्य सहित समाज के अनेक वरिष्ठ जनों का सम्मान हरिओम योगपीठ के सेवा धारियों द्वारा किया गया।
सामूहिक योग कार्यक्रम का संचालन जैनेन्द्र सांवला द्वारा किया गया। सर्व ब्राह्मण युवा संगठन महालक्ष्मी इकाई के अध्यक्ष अमित त्रिवेदी ने आभार माना।
Related Posts
January 13, 2023 मकर संक्रांति पर महापौर मित्र महोत्सव का होगा आयोजन
दशहरा मैदान पर 15 जनवरी को होगा आयोजन।
परम्परागत खेलों का होगा अद्भुत […]
April 10, 2020 कोरोना का कहर : निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर सहित 4 और मरीजों की मौत, इंदौर में कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 27 पर..! इंदौर : कोरोना का संक्रमण लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को 4 और मरीजों की […]
May 18, 2022 छह थाना प्रभारियों के बदले गए थाने, दो को लाइन भेजा गया
इंदौर : उपायुक्त, पुलिस मुख्यालय, इंदौर निमिष अग्रवाल ने 08 थाना प्रभारियों का तबादला […]
December 5, 2022 पितृ पर्वत पर चल रहे 25 कुंडीय खाटू श्याम महायज्ञ की पूर्णाहुति
पांच दिनों में 7 लाख 51 हजार आहुतियां संपन्न – किन्नर महामंडलेश्वर ने बांटे बरकती […]
May 18, 2021 देवास में कांग्रेसियों ने अधीक्षण यंत्री को सौंपा मांग पत्र, तीन माह के बिजली बिल माफ करने की उठाई मांग
देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल […]
March 12, 2025 तृतीय ट्रॉयल रन के तहत अब तक 6570 किलोग्राम यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट का दहन
आसपास के ग्रामों में परिवेशीय वायु गुणवत्ता है निर्धारित मानक के भीतर।
इंदौर : उच्च […]
December 16, 2024 विधायक मेंदोला ने वीर सावरकर को भारतरत्न देने की मांग की
प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व लाल बहाद्दुर […]